गायिका के दोनों हाथ जख्मी हुए
आधिकारिक बयान के मुताबिक यह हमला 4 सितंबर, 2025 की रात को हुआ। जब हमला हुआ तब बलूच अपने तंबू में सो रही थीं। एक भूरा भालू अचानक कैंप में घुस आया। उनके साथ मौजूद टीम ने जानवर को भगाने में कामयाबी हासिल की। हालांकि इससे पहले गायिका के दोनों हाथ घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया।
ठीक हो रही हैं सिंगर
बयान में आगे कहा गया 'कुरतुलैन के लिए प्यार और दुआओं के लिए सभी का तहे दिल से शुक्रिया। शुक्र है कि उन्हें कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ और वह अपने घावों से उबर रही हैं। इस समय उन्हें आराम और एकांत की जरूरत है। उनके ठीक होने तक सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। हम सभी से दुआओं की गुजारिश करते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Lokah: सामंथा ने की 'लोका चैप्टर 1' की तारीफ, बोलीं- 'चंद्रा ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए, कल्याणी आप कमाल हो'