सिंगर ने मुख्यमंत्री मरियम नवाज से की अपील
सिंगर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि विवादित गाने से अशांति और हिंसा फैलने का खतरा था। म्यूजिक और कल्चरल नाइट 'चांदनी रातें' का आयोजन वॉल्ड सिटी ऑफ लाहौर अथॉरिटी ने किया था। दूसरी ओर, सिंगर फ़राज़ अमजद खान ने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज से अपील की और उनसे अपने खिलाफ एफआईआर रद्द करने का अनुरोध किया, क्योंकि उन्हें यह इमरान समर्थक गाना गाने के लिए धमकी दी गई थी।
तीन अधिकारी सस्पेंड
सिंगर ने कहा, 'मैं नॉन-पॉलिटिकल हूं और एक आर्टिस्ट हूं। मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने गाना ‘कैदी नंबर 804’ सिर्फ इसलिए गाया, क्योंकि स्टेज के पास खड़े एक शख्स ने धमकी देकर यह मांग की थी। अगर एडमिनिस्ट्रेशन कलाकारों को परफॉर्म करने के लिए बुलाता है, तो उसे उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस बीच, लाहौर वॉल सिटी अथॉरिटी के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना के बाद लापरवाही के आरोप में तीन अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है।
2023 से जेल में हैं इमरान खान
याद दिला दें कि गाना 'निक्का दा कोका - कैदी नंबर 804' असल में मशहूर पाकिस्तानी सिंगर मुहम्मद अशरफ ने गाया था, जिन्हें मिल्को के नाम से जाना जाता है। दिसंबर 2023 में अपलोड किए गए इस गाने को YouTube पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, कथित तौर पर इसकी पॉपुलैरिटी की वजह से सिंगर को गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जून 2024 में, खबर आई कि मिल्को को लाहौर से लंदन जाने वाली फ्लाइट से उतार दिया गया और हिरासत में ले लिया गया। मिल्को ने बाद में उसी गाने का एक नया वर्जन 'फौजी कोका' नाम से रिलीज किया। बात करें इमरान खान की तो वे अगस्त, 2023 से जेल में हैं। उन पर मिलिट्री समर्थित PML-N सरकार द्वारा कई केस दर्ज किए गए हैं।