यूजर्स को पसंद आ रहीं तस्वीरें
तस्वीरें शेयर करते हुए ताहिरा ने कैप्शन में लिखा है 'मैं कामना करती हूं कि आप सभी अपने सपने पूरे करें।' ताहिरा कश्यप की तस्वीरों पर कई फैंस ने कमेंट किया है। अभिनेता गजराज राव ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है 'बहुत सुंदर तस्वीरें हैं।' एक फैन ने लिखा है 'ऐसा लगता है कि यह परफेक्ट वेकेशन है।' एक और यूजर ने लिखा है 'यह कौन सी जगह है जहां पर आसमान इतना नीला है।'
इसी साल अप्रैल में ताहिरा ने बताया था कि शुरुआती निदान के सात साल बाद, उनका स्तन कैंसर फिर से उभर आया है।
आयुष्मान खुराना को मिला निमंत्रण
इस बीच, आयुष्मान खुराना को ऑस्कर पुरस्कारों के प्रतिष्ठित संगठन, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। वह दक्षिण के दिग्गज अभिनेता कमल हासन, एरियाना ग्रांडे, सेबेस्टियन स्टेन और जेरेमी स्ट्रॉन्ग के साथ 534 लोगों के एक ग्रुप का हिस्सा हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Actress: कियारा से लेकर पत्रलेखा तक इस साल ये अभिनेत्रियां बनेंगी मां, घर में गूंजेगी किलकारी