फिल्म के खिलाफ है एमएनएस
जानकार बताते हैं कि फिल्म 'अबीर गुलाल' रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को लिए जाने के लिए फिल्म निर्माताओं की कड़ी आलोचना हो रही है। राजनीतिक पार्टी 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' इस फिल्म के महाराष्ट्र में रिलीज होने के खिलाफ है। पार्टी काफी पहले से पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने के खिलाफ है। पार्टी ने सिनेमा मालिकों को चेतावनी भी दी है।