फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padmini Kolhapure Exclusive: श्रद्धा कपूर हैं पद्मिनी कोल्हापुरे की फेवरेट, बोलीं- ‘आशिकी 2’ मैंने कई बार देखी

सार

Padmini Kolhapure On Shraddha Kapoor: दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे एक वक्त पर हर प्रोड्यूसर-एक्टर की पहली पसंद हुआ करती थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई शानदार फिल्में कीं। अब सालों बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है। इस बार वो टीवी पर नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
श्रद्धा और पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : इंस्टाग्राम- @padminikolhapure @shraddhakapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने बहुत छोटी उम्र में ही स्टारडम देख लिया था। फिल्म ‘प्रेम रोग’, ‘वो सात दिन’, ‘साजन बिना सुहागन’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों से उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई। अब सालों बाद वो टीवी पर लौट रही हैं, हालांकि आज की नई पीढ़ी और उनके काम को एक्ट्रेस बखूबी समझती हैं। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत के दौरान, जब उनसे पूछा गया कि आज की एक्ट्रेसेज में उन्हें कौन सबसे पसंद है तो उन्होंने बिना एक भी पल रुके कहा श्रद्धा कपूर। क्योंकि श्रद्धा सिर्फ उनकी भांजी नहीं, बल्कि एक टैलेंटेड और मेहनती एक्ट्रेस भी हैं। चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

आज की हीरोइनों में आपकी फेवरेट कौन है?

विज्ञापन

बिल्कुल श्रद्धा कपूर और ये मैं सिर्फ इसलिए नहीं कह रही कि वो मेरी भांजी है, बल्कि इसलिए भी कि उसने अपने दम पर जो मुकाम हासिल किया है, वो काबिल-ए-तारीफ है। मैंने उसे बचपन से देखा है - बेहद मेहनती, ईमानदार और सच्चे दिल से काम करने वाली है। ‘आशिकी 2’ जैसी फिल्म से उसने जो छाप छोड़ी, वो बहुत कम कलाकारों में दिखती है।

क्या आपने उनकी कोई फिल्म कई बार देखी है?
हां, ‘आशिकी 2’ मैंने कई बार देखी है। उस फिल्म में उसकी परफॉर्मेंस दिल छू लेने वाली थी। उसके इमोशन्स, मासूमियत और सादगी सब कुछ इतना नैचुरल लगा। मुझे लगता है वो रोल जैसे उसी के लिए लिखा गया था। जब आप स्टार बनीं तब उम्र बहुत कम थी, तब उस स्टारडम को संभालना कितना मुश्किल था? बहुत मुश्किल था। लोग बस परदे पर चमक-धमक देखते हैं, पर पीछे कितना दबाव होता है, ये कोई नहीं समझता। उस दौर में सोशल मीडिया नहीं था, लेकिन फिर भी कैमरे और लोगों की नजरों में रहना आसान नहीं था। मेरे माता-पिता और बहन शिवांगी ने मुझे हमेशा बैलेंस बनाए रखने में मदद की। आज की लड़कियों को देखकर लगता है कि उनका काम और भी कठिन है।

विज्ञापन

 




ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: ‘सितारे जमीन पर’ के अलावा आमिर की ये फिल्में भी रहीं रीमेक-इंस्पायर, एक पर लगा कहानी चोरी का आरोप

 

विज्ञापन

पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : इंस्टाग्राम- @padminikolhapure

क्या आज की फिल्मों में महिला किरदार पहले से बेहतर दिखाए जा रहे हैं?
बिल्कुल। पहले हीरोइन की भूमिका स्क्रिप्ट के आखिर में जुड़ती थी, अब कहानियां उसी से शुरू होती हैं। आज की एक्ट्रेसेस को मजबूत और लेयर्ड किरदार मिल रहे हैं। कई फिल्में तो एक्ट्रेस को ध्यान में रखकर ही लिखी जाती हैं।

इंडस्ट्री में अब सबसे बड़ा बदलाव क्या लगता है?
अब सब कुछ बहुत प्रोफेशनल हो गया है। पहले हम इमोशन और इंस्टिंक्ट से काम करते थे, अब हर चीज प्लान के मुताबिक होती है। आज के एक्टर्स अपने रोल के लिए मेहनत करते हैं, वर्कशॉप्स करते हैं, स्क्रिप्ट पर काम करते हैं। टेक्नोलॉजी और तैयारी -  दोनों जबरदस्त हैं।

आपकी कोई पुरानी फिल्म जिसका रीमेक बनता देखना चाहेंगी?
‘प्रेम रोग’, ‘वो सात दिन’, ‘साजन बिना सुहागन’, इन फिल्मों का रीमेक अगर बने और दिल से बने तो जरूर देखना चाहूंगी। पर हर फिल्म की एक आत्मा होती है, उसे बनाए रखना बहुत जरूरी है।

आप किस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं इन दिनों?
एक फिल्म कर रही हूं, जिसका वर्किंग टाइटल है ‘रशीकरण’। ये एक साइको थ्रिलर है जिसमें यशपाल शर्मा मेरे पति का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग देहरादून में होगी। मेरी भूमिका इस बार काफी अलग है – थोड़ी रहस्यमयी, थोड़ी गंभीर और बहुत मजबूत। मुझे कहानी पढ़कर तुरंत हां कहने का मन हुआ क्योंकि मैं दिल से काम चुनती हूं।

वर्कफ्रंट पर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे 
बता दें पद्मिनी इन दिनों चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान शो मे राजमाता के किरदार में नजर आ रही हैं। ये शो 4 जून से शुरू हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें