हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार हैं मिथुन
मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून, 1950 को हुआ था। उन्होने अपने अभिनय की शुरुआत आर्ट फिल्म मृगया से की थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ। 1980 के दशक के अपने सुनहरे दौर में एक डांसिंग स्टार के रूप में वे उभरकर सामने आए। 80 के दशक में उन्होंने काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली थी। अब तक वे बॉलीवुड की 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बांग्ला, ओड़िया और भोजपुरी में भी बहुत सारी फिल्में की हैं।
70-80 के दशक में गाए कई चार्टबस्टर गाने
वहीं, ऊषा का जन्म 1947 में तमिलनाडु के मद्रास (अब चेन्नै) के एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनकी तीनों बहने उमा पोचा, इंदिरा श्रीनिवासन और माया सामी भी गायिका हैं। छह भाई-बहनों में उनका स्थान पांचवां है। उत्थुप ने 1970 और 1980 के दशक में संगीतकार आरडी बर्मन और बप्पी लाहिड़ी के लिए कई गाने गाए| इन्होंने अन्य गायकों द्वारा गाए आरडी बर्मन के "मेहबूबा मेहबूबा" और "दम मारो दम" जैसे कुछ गीत फिर से गईं जो काफी लोकप्रिय हुए।
विजयकांत को भी मिलेगा पद्म भूषण