हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन
ड्रैगन की जादुई दुनिया को नए रूप में दिखाने वाली यह लाइव-एक्शन फिल्म उसी नाम की मशहूर एनिमेटेड मूवी का रीमेक है। शानदार विजुअल्स और भावनाओं से भरी यह कहानी एक बार फिर बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगी। यह फिल्म 13 अक्टूबर 2025 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।
द नेबरहुड सीजन 8
मशहूर कॉमेडी शो ‘द नेबरहुड’ अब अपने आठवें और आखिरी सीजन के साथ दर्शकों से विदा ले रहा है। इस शो में पड़ोसियों के बीच के मजेदार रिश्तों और छोटे-छोटे सामाजिक मुद्दों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है। नया सीजन 14 अक्टूबर 2025 को जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।
यह खबर भी पढ़ें: वीकएंड पर 450 करोड़ के करीब पहुंची 'कांतारा चैप्टर 1', 'सनी संस्कारी...' समेत इन फिल्मों की भी बढ़ी कमाई
फाइनल डेस्टिनेशन 6: ब्लडलाइन्स
- फोटो : एक्स
फाइनल डेस्टिनेशन 6: ब्लडलाइन्स
हॉरर फिल्मों के प्रशंसकों के लिए यह हफ्ता खास है। फाइनल डेस्टिनेशन सीरीज की छठी कड़ी 'ब्लडलाइन्स' 16 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में मौत से भागते किरदारों की कहानी पहले से भी ज्यादा डर और रहस्य से भरी है। इसे जैक लिपोव्स्की और एडम स्टीन ने निर्देशित किया है और फिल्म जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकेगी।
द डिप्लोमैट सीजन 3
राजनीतिक साजिशों और कूटनीति की दुनिया पर आधारित यह लोकप्रिय वेब सीरीज फिर लौट रही है। इसमें एक अमेरिकी राजनयिक की कहानी दिखाई गई है जिसे ब्रिटेन में नियुक्त किया जाता है और वहां वह अंतरराष्ट्रीय संकटों में उलझ जाती है। सीरीज़ का तीसरा सीजन 16 अक्टूबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
यह खबर भी पढ़ें: ऋतिक रोशन से लेकर अक्षय कुमार तक, इन एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं पूजा हेगड़े; जानें उनकी बॉलीवुड फिल्में
भगवत चैप्टर वन: राक्षस
- फोटो : एक्स