फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरे को नियम समझाने मत बैठना…’, 10 साल के बच्चे ने अमिताभ से की बदतमीजी, अति-आत्मविश्वास से हुआ ये बुरा हाल

Mon, 13 Oct 2025 10:15 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Host KBC 17: अमिताभ बच्चन कई साल से ‘केबीसी’ शो को होस्ट कर रहे हैं। इसके जूनियर वर्जन में भी वह नजर आते हैं। ‘केबीसी 17’ यानी केबीसी जूनियर से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हॉट सीट पर बैठा एक बच्चा बदतमीज से अमिताभ बच्चन से बात कर रहा है। सोशल मीडिया पर यह बच्चा अब जमकर ट्रोल हो रहा है। 

विज्ञापन
'केबीसी 17' में प्रतियोगी बच्चे के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर ‘केबीसी 17’ की कुछ वीडियो वायरल हैं। इस शो में एक बच्चा हॉट सीट पर बैठा है। अमिताभ बच्चन उससे सवाल पूछते हैं तो काफी ओवर कॉन्फिडेंस के साथ, खराब टोन में जवाब देता है। इस बात पर अमिताभ बच्चन के फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान गया। वायरल वीडियो में मौजूद बच्चे की बदतमीजी देखकर यूजर्स भड़क गए हैं। 

अमिताभ बच्चन ने दिखाया संयम 

विज्ञापन

‘केबीसी 17’ में जो बच्चा हॉट सीट पर बैठा था वह कहता है, ‘मेरे को नियम समझाने मत बैठना, मुझे पता हैं।’ आगे भी वह अमिताभ के सवाल पूछने से पहले ही जवाब देता है और कहता है, ‘अरे, आप आंसर लॉक करो।’ लेकिन ‘रामायण’ से जुड़े सवाल का वह जवाब नहीं दे पाता है। इस पूरे एपिसोड में अमिताभ बच्चन बच्चे की खराब हरकताें के बाजवूद संयम से बैठे रहते हैं। बताते चलें कि यह बच्चा गुजरात के गांधीनगर का रहने वाला है। इसका नाम इशित भट्ट है।10 साल का इशित भट्ट पांचवी कक्षा का छात्र हैं।


यूजर्स ने पैरेंटिंग पर उठाए सवाल, जया बच्चन को किया याद 
सोशल मीडिया यूजर्स ने जब ‘केबीसी 17’ का यह वीडियो या एपिसोड देखा तो बच्चे के पैरेंट्स को खूब कोसा। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जया बच्चन वर्जन।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अमिताभ को जया बच्चन को यहां रिप्लेस कर देना चाहिए।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘बच्चे को होस्ट और बड़ों का सम्मान करने की सीख देनी चाहिए।’  

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने भी कसा तंज 
जब रामायण से जुड़े सवाल का गलत जवाब बच्चे ने दिया तो अमिताभ बच्चन ने भी उस पर तंज कसा। वह कहते हैं, ‘एक आप ही होशियार नहीं है।’ इसके बाद वह मुस्कुरा देते हैं। गलत जवाब देने पर बच्चे का चेहरा पूरी तरह से उतर चुका था। बच्चे के पैरेट्स भी काफी निराश नजर आए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें