'जेलर 2'
सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'जेलर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह 15 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। इसने शानदार प्रदर्शन किया है। अब यह ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म 12 नवंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। यह तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म में मोहनलाल, ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ और विजय सेतुपति भी कैमियो रोल में हैं।
रैबिड्स इनवेजन
यह एक एनिमेटेड सीरीज है। इस वीक यह रिलीज होने जा रही है। यह 09 नवंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह सीरीज शरारती खरगोश जैसे दिखने वाले एलियन जीवों के इर्द-गिर्द है। त्योहार की तैयारियों और व्यस्तता के बाद इस वीक बच्चों के साथ इस सीरीज का लुत्फ उठाया जा सकता है।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर- आफ्टर द डार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टूडेंट ऑफ द ईयर- आफ्टर द डार्क
यह एक थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें कुल छह एपिसोड हैं। इसका निर्देशन रीमा माया ने किया है। शनाया कपूर, दिविक शर्मा और मान्या ग्रोवर जैसे कलाकारों से सजी यह सीरीज 13 नवंबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसे करण जौहर ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया है।
पुष्पक विमानम
इस वीक की ओटीटी रिलीज लिस्ट में यह तेलुगु कॉमेडी थ्रिलर सीरीज भी है। यह 12 नवंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह तमिल, मलयालम और हिंदी में भी डब की गई है। इसके छह से आठ एपिसोड हैं। 'पुष्पक विमानम' में साईं रोनक लीड रोल में हैं।