फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर: 'जीना यहां मरना यहां', दिवाली पर अभिनेत्री को आया माता-पिता पर प्यार; करिश्मा की भी दिखी झलक

Sun, 08 Nov 2026 07:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी एक अभिनेत्री हैं।
  • बेबो के मुताबिक उनकी मां मध्यवर्गीय परिवार से आती हैं और उनके नाना अभिनेता थे।
  • करीना हाल ही में 'दायरा' में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आईं थीं।
विज्ञापन
परिवार के साथ करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सेलेब्स अपने करीबियों और प्रियजनों के साथ दिवाली मना रहे हैं। इस मौके पर करीना कपूर ने अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इनमें उनके पिता रणधीर कपूर और मां बबीता कपूर नजर आ रहे हैं। करीना कपूर का माता-पिता के साथ तस्वीरें शेयर करना इसलिए खास क्योंकि उनके माता-पिता बहुत कम नजर आते हैं। उनकी बहन करिश्मा कपूर भी वहां मौजूद थीं। एक तस्वीर में करीना के बेटे तैमूर ने अपने नाना को गले लगाया है।
विज्ञापन
Trending Videos

परिवार के साथ करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
अभिनेत्री ने माता-पिता पर लिखा कैप्शन
इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, 'जीना यहां, मरना यहां, मां और पापा के सिवाय, जाना कहां? सभी को दीवाली की शुभकामनाएं। अपने माता-पिता से प्यार करना ही सबकुछ है।'

सलीम खान: 'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान; मोहित चौहान ने शो में किया अभिनेता के पिता का जिक्र; वीडियो वायरल

परिवार के साथ करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर शेयर करती हैं परिवार की तस्वीरें
करीना कपूर अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी हैं। उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी एक अभिनेत्री हैं। करीना की शादी सैफ अली खान से हुई है और उनके दो बेटे हैं- तैमूर और जहांगीर। करीना अक्सर त्योहारों और पारिवारिक मिलन-समारोहों के दौरान अपने बेटों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

परिवार के साथ करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना ने परिवार के बारे में क्या बताया?
एक पॉडकास्ट में करीना ने अपने परिवार के बारे में कहा, 'मेरी मां (बबीता) एक बहुत ही मध्यमवर्गीय परिवार से आती थीं। मेरे नाना (हरि शिवदसानी) भी एक अभिनेता थे, मगर हमें कभी ऐसा महसूस नहीं कराया गया कि हम किसी फिल्मी परिवार से हैं। मैं पहली बार 8 या 9 साल की उम्र में किसी सेट पर गई थी। जब चिंटू अंकल (ऋषि कपूर) कश्मीर में रेखा जी के साथ शूटिंग कर रहे थे। उन दिनों मेरे दादाजी (राज कपूर) भी बहुत आराम से रहते थे। किसी को भी यह महसूस नहीं होता था कि वह बहुत बड़े सितारे हैं। वह कला और संस्कृति के प्रति बहुत जुनूनी थे।'
विज्ञापन

दायरा - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने सैफ पर हमले के बारे में की बात
करीना अपने चैट शो 'व्हाट विमेन वांट' के साथ वापस आ गई हैं। उन्हें सैफ के साथ 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में भी देखा गया था। वहां इस जोड़े ने पिछले साल उनके घर पर सैफ पर हुए चाकू के भयानक हमले के बारे में विस्तार से बात की। 

करीना का वर्कफ्रंट
  • काम की बात करें तो करीना हाल ही में इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा 'दायरा' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आईं। 
  • इस फिल्म में करीना और पृथ्वीराज सुकुमारन पुलिस अधिकारियों के किरदार में हैं। 
  • दोनों किशोर अपराध की अंधेरी और दुनिया से निपटते हुए एक-दूसरे के आमने-सामने आते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें