फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2025: ऑस्कर दावेदारी लिस्ट में पांच भारतीय फिल्में, 300 से ज्यादा फिल्मों से मुकाबला, वोटिंग ही सहारा

Tue, 07 Jan 2025 01:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Oscar 2025: इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की तरफ से 'लापता लेडीज' को आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजा गया। हालांकि, अंतिम सूची में फिल्म जगह बनाने से रह गई। ऑस्कर की आस लगाए बैठे दर्शकों की उम्मीदें टूटीं। मगर, उम्मीद की एक किरण फिर दिख रही है। ऑस्कर आने की संभावना बाकी है। कैसे? आइए जानें
विज्ञापन
ऑस्कर 2025 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'लापता लेडीज' बेशक ऑस्कर की रेस से बाहर है, लेकिन भारतीय फिल्मों के लिए इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड में उम्मीद की किरण अभी बाकी है। 97वें अकादमी पुरस्कार समारोह को अब सिर्फ दो महीने बाकी हैं, अब अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इस साल के ऑस्कर के लिए एलिजिबल 323 फीचर फिल्मों की सूची जारी की है। इनमें से 207 फिल्में प्रतिष्ठित पुरस्कारों में बेस्ट पिक्चर कैटेगरी की पात्रता जरूरतों पर खरी उतरी हैं, दिलचस्प बात ये है कि दावेदार फिल्मों में पांच भारतीय फिल्में भी शामिल हैं, जो 207 फिल्मों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

विज्ञापन

इस दिन वोटिंग शुरू होगी
सूची में दावेदार इन भारतीय फिल्मों में कंगुवा (तमिल),  द गोट लाइफ (हिंदी), संतोष (हिंदी), स्वातंत्र्य वीर सावरकर (हिंदी), ऑल वी इमैजिन एज लाइट (मलयालम-हिंदी) और गर्ल्स विल बी गर्ल्स (हिंदी-इंग्लिश) के नाम हैं। इन फिल्मों नामांकन के लिए वोटिंग कल, बुधवार 8 जनवरी, 2025 से शुरू होगी और 12 जनवरी, 2025 तक ही जा सकेगी, अकादमी 17 जनवरी, 2025 को अंतिम नामांकन का एलान करेगी।

ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss: बिग बॉस के घर में टूटे समीकरण, करणवीर मेहरा की बात से छलके शिल्पा शिरोडकर के आंसू

किसे मिलेगा नामांकन
मनोबाला विजयबालन ने एक्स पर पोस्ट साझा कर 'कंगुवा' के लिस्ट में जगह बनाने की बात साझा की है। उन्होंने लिखा है, 'कंगुवा' ने ऑस्कर 2025 में एंट्री की। भारतीय दर्शकों बेसब्री से यह इंतजार कर रहे हैं कि क्या कोई भारतीय फिल्म नामांकन हासिल कर पाती है। 
 
विज्ञापन

कब होगा ऑस्कर का आयोजन?
फिल्म कंगुवा को करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औंधे मुंह गिरी। अब ऑस्कर में यह फिल्म दुनियाभर से 323 फिल्मों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही है। इस फिल्म में सूर्य (सूर्या) मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा फिल्म में बॉबी देओल और दिशा पाटनी जैसे सितारे भी हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। बात करें ऑस्कर की तो इनका आयोजन  2 मार्च 2025 को लॉस एंजेलिस में होगा।

ये खबर भी पढ़ें:
Loveyapa: जान्हवी-खुशी ने बनाया फन वीडियो, बीच में आ गए पापा बोनी, देखकर लोट-पोट हुए वरुण धवन समेत कई एक्टर्स

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें