फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamdan Ballal: लोगों के विरोध के बाद ऑस्कर अकादमी को मांगनी पड़ी माफी, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 29 Mar 2025 02:55 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hamdan Ballal: हाल ही में ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री 'नो अदर लैंड' के फलस्तीनी सह-निर्देशक हमदान बलाल पर हमला किया गया था। इस मामले पर एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने समर्थन नहीं किया था। अब विरोध के बाद इस मामले पर अकादमी ने माफी मांगी है।
विज्ञापन
हमदान बल्लाल - फोटो : एक्स- @FilmUpdates
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यहूदियों द्वारा ऑस्कार विजेता हमदान बल्लाल पर हिंसक हमला किया गया था और उन्हें इजरायली सेना द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले पर अकादमी द्वारा मामले का समर्थन ना करने और उनका नाम ना लेने के लिए सैकड़ों सदस्यों द्वारा विरोध किया गया था। विवाद बढ़ता देख अकादमी ने माफी मांग ली है। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

क्यों हो रहा विरोध?

विज्ञापन

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने बीते बुधवार को इस घटना पर  प्रतिक्रिया व्यक्त की, लेकिन उन्होंने हमदान बल्लाल का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया। इस वजह से इसपर जांच शुरू हो गई थी। इस बयान के बाद अकादमी के लगभग 600 सदस्यों ने इसकी कड़ी निंदा की। पत्र में हस्ताक्षर करने वालों में मार्क रफालो, जेवियर बार्डेम, ओलिविया कोलमैन, जोआक्विन फीनिक्स, एम्मा थॉम्पसन, पेनेलोप क्रूज और रिचर्ड गेरे शामिल रहे। इसके अलावा पत्रकार और ‘नो अदर लैंड’ के सह-निर्देशक युवल अब्राहम ने भी अकादमी की इस प्रतिक्रिया की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह हमदान के हमले पर चुप्पी है। सदस्यों द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया कि बल्लाल को निशाना बनाना सिर्फ उनके ऊपर हमला नहीं है, बल्कि उन सभी पर हमला है, जो सच बताने की कोशिश करता है।

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: ‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च पर सलीम खान ने किया कुछ ऐसा, चौंक गए परिवार वाले; सलमान ने बताया किस्सा

अकादमी ने मांगी माफी

विज्ञापन

अकादमी ने बीते शुक्रवार को बयान दिया कि उन्हें खेद है कि वह बल्लाल और फिल्म का नाम नहीं ले पाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह बल्लाल और सभी कलाकारों से माफी मांगते हैं, जिन्हें उनके पिछल बयानों से समर्थन नहीं मिला। अकादमी ने  यह भी स्पष्ट किया कि वह दुनिया में किसी भी तरह के हिंसा की निंदा करते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:  Madhuri Dixit: किस तरह भारत से यूके और फिर अमेरिका पहुंचे डॉक्टर नेने, माधुरी के पति ने सुनाई अपनी कहानी

क्या है पूरा मामला? 
हाल ही में डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड ‘नो अदर लैंड’ ने अपने नाम किया था। लॉस एंजेलिस में हुए 97वें ऑस्कर अवॉर्ड में इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म की काफी चर्चा रही। इसके बाद फिल्म के सह-निर्देशक हमदान बलाल पर वेस्ट बैंक में बसने वाले यहूदियों ने हमला किया और इजरायली सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अब उन्हें रिहा कर दिया गया है। रिहा होने के बाद बल्लाल ने बताया कि वो लोग उनपर खास तरीके से हमला कर रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें