सारा की मां से ओरी हुए परेशान
ओरी ने हाल ही में एचटी से अपने झगड़े पर बात की है। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने सारा अली खान की मां की वजह से सारा से दूरी बनाई है। उन्होंने बताया कि सारा की मां अमृता सिंह ने उन्हें परेशान किया। ओरी ने कहा 'मैंने कुछ समय पहले सारा को अनफॉलो कर दिया था। मैंने वर्षों से इब्राहिम को फॉलो नहीं किया है। सारा के साथ दोस्ती रखने का मतलब है कि परेशानी को नजरअंदाज करना। उनकी मां ने मुझे परेशान किया। मुझे नहीं लगता कि मैं अब और ऐसा कर पाउंगा।'
सारा अली खान, इब्राहिम अली खान
- फोटो : एएनआई
ओरी ने किया अपना बचाव
ओरी ने अपना बचाव करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक मजाक था। मेरा मतलब किसी को नीचा दिखाना नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि सारा को इससे बुरा नहीं लगा होगा।
ओरी से जब पूछा गया कि क्या वह भविष्य में सारा के साथ सुलह करेंगे, तो ओरी ने कहा, 'अगर अमृता सिंह माफी मांगती हैं तो हो सकता है कि मैं भविष्य में इस बात को भूल जाऊं।'