फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स केस में नाम आने के बीच उर्वशी के साथ मस्ती करते दिखे ओरी, बनाया फनी वीडियो; मलाइका-भूमि ने दिए रिएक्शन

Sat, 22 Nov 2025 09:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Orry Funny Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि इन दिनों सुर्खियों में है। उनका नाम 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स केस में आया है, जिसके लिए मुंबई पुलिस ने उन्हें तलब किया है। ड्रग्स केस कंट्रोवर्सी के बीच ओरी हाल ही में उर्वशी रौतेला के साथ मस्ती करते दिखे हैं।
विज्ञापन
ओरी-उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रग्स केस में नाम आने के बाद ओरी को मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तलब किया था। उन्हें गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां वे पेश नहीं हुए और 25 नवंबर तक का समय मांगा है। इस बीच ओरी सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और पल-पल की अपडेट शेयर कर रहे हैं। अब उन्होंने उर्वशी रौतेला के साथ एक शॉर्ट फिल्म बनाई है, जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

विज्ञापन

ओरी-उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्वशी को भीख देते दिखे ओरी!
ओरी और उर्वशी रौतेला दोनों ही लाइमलाइट में रहना बखूबी जानते हैं। हाल ही में जब दोनों मिले तो एक मजेदार वीडियो बना डाला, जिसे ओरी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरी नई शॉर्ट फिल्म लाइव हो गई है। इस पर प्यार जताएं और अपने मूल्यवान विचार इस पर बताएं'। इस वीडियो में ओरी ने उर्वशी को चाय पर बुलाया है। मगर, इसे कुछ इस अंदाज में बनाया है, जैसे वह उर्वशी को भीख दे रहे हैं।
 

ओरी-उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
ओरी का व्यवहार देख छलकीं उर्वशी की आंखें!
वीडियो में उर्वशी रौतेला को रोक कर ओरी कहते हैं, 'क्या आप चाय पीना पसंद करेंगी'? उर्वशी कहती हैं, 'ओके'। ओरी उनके हाथ में सौ का नोट थमाकर कहते हैं, 'एक सेकेंड इसे पकड़ना'। उर्वशी सौ का नोट पकड़ लेती हैं। फिर ओरी के यहां चाय पीने पहुंचती हैं। ओरी उन्हें चाय बनाकर देते हैं और उर्वशी उन्हें थैंक्यू बोलती हैं। इसके बाद उर्वशी को ओरी टिशू पेपर देते हुए कहते हैं, 'आपकी आंख में कुछ है'। उर्वशी आंख साफ करते हुए कहती हैं, 'थैंक्यू'। मगर, इस वीडियो को एडिट करके ओरी कहते हैं, 'एक महिला को मैंने सड़क पर भीख मांगते देखा। मैं उसे पैसे दिए। फिर घर पर चाय के लिए बुलाया। मेरा व्यवहार और करुणा देखकर उसकी आंखों में आसू आ गए।' 
विज्ञापन

ओरी-उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
ड्रग्स केस में कैसे आया ओरी का नाम?
ओरी के इस वीडियो पर मलाइका अरोड़ा और भूमि पेडनेकर सहित कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं। नेहा मलिक ने लिखा है, 'लेकिन यह बहुत पुराना कॉन्सेप्ट है'। करण सिंह छाबड़ा ने लिखा है, 'आप एंजल हो। मेरी पिछली लाइफ में आप कहां थे?' बात करें ओरी के ड्रग्स केस कंट्रोवर्सी में नाम आने की तो उनका नाम जांच में तब सामने आया, जब हाल ही में यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) से डिपोर्ट किए गए एक ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख से पूछताछ की गई। उसने अधिकारियों को रेव पार्टियों के बारे में बताया। उसने खुलासा किया कि इन पार्टियों में बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर्स सितारे, फैशन जगत और यहां तक की राजनीतिक घराने के भी लोग शामिल होते थे। शेख ने ओरी का नाम भी लिया है और दाऊद इब्राहिम से कनेक्शन का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें