फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orry: दोस्तों को अपने घर बुलाने में शर्माते थे ओरी, फराह खान के कुकिंग शो में किए कई खुलासे

Mon, 06 Oct 2025 04:11 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Orry in Farah Khan Show: सोशल मीडिया के स्टार ओरी अब फराह खान के कुकिंग शो में नजर आए। फराह ने अपने यूट्यूब पर ओरी के साथ अपने वीडियो को साझा कर दिया है। इस दौरान कुक दिलीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ओरी और फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @farahkhankunder
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फराह खान अक्सर अपने व्लॉग में कई सेलेब्स को अपना मेहमान बनाती हैं। कुक दिलीप के साथ अपने शो में फरान ने इस बार सोशल मीडिया स्टार ओरी को गेस्ट बनाया। फराह ने ओरी के घर जाकर खाना बनाया और इस दौरान जमकर मस्ती-मजाक हुआ। ओरी ने कई दिलचस्प बातें साझा कीं।
विज्ञापन


'दोस्तों को घर बुलाने में आती थी शर्म'
फराह खान के शो में मेहमान बने ओरी ने बताया कि वो जब छोटे थे तो उन्हें अपने पुराने बंगले की वजह से बहुत शर्म आती थी। उन्होंने कहा बाहर से बंगला काफी पुराना दिखता है इसलिए उन्हें काफी बुरा लगता था जब भी वो किसी दोस्त को बुलाने का सोचते थे। उनका पुराना बंगला बाहर से देखकर दोस्त अक्सर डर जाते थे, और इसी वजह से ओरी को काफी असहजता होती थी।
 

 
Trending Videos
विज्ञापन

ओरी और फराह की बातों से लोट-पोट हुए दर्शक
फराह और ओरी के बीच की बातचीत ने दर्शकों को हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया। ओरी और फराह खान के बीच की मस्ती खूब देखने को मिली। ओरी ने फराह को अपने घर के अनोखे अनुभव बताए। उन्होंने बताया कि उनका घर कितना बड़ा और रोचक है और वहां की हर चीज में उनका अपना स्टाइल झलकता है। 

ओरी ने बनाया क्रिस्पी फ्राइड चिकन
ओरी ने फराह को अपने क्रिस्पी फ्राइड चिकन बनाने के तरीके भी दिखाए। ओरी के सफाई और खाना बनाने के नियमों को सुनकर फराह खान भी एक बार के लिए सोच में पड़ गई। उन्होंने बताया कि चिकन सिर्फ पानी और सफेद सिरके से धोते हैं और मसालों का खास तरीका अपनाते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Kajol: ‘पहले फोटो सेशन के लिए…’, काजोल ने मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर को किया बर्थ डे विश; साझा की यादें

ओरी ने फराह को अपने घर के खास कपड़ों और गिफ्ट्स भी दिखाए। उन्होंने बताया कि उनके पास हर चीज का अपना महत्व है, चाहे वो 56 किलो का भारी जैकेट हो या बोनी कपूर से मिला महंगा गिफ्ट। फराह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ओरी का घर और उनके गिफ्ट्स देख कर लगता है जैसे हर चीज में कहानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें