अलीशा चिनॉय एक ऐसी गायिका हैं, जिन्होंने भारत में पॉप म्यूजिक को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। उन्होंने कई फिल्मों में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उनका सबसे लोकप्रिय और सुपरहिट गाना ‘बंटी और बबली’ फिल्म का ‘कजरा रे’ है। इस गाने ने लोकप्रियता के कई रिकॉर्ड स्थापित किए थे। गाने को आज भी काफी पसंद किया जाता है। लेकिन अब अलीशा ने खुलासा किया कि इस गाने के इतना मशहूर होने के बावजूद यशराज फिल्म्स ने उन्हें उचित भुगतान नहीं किया था।
यशराज फिल्म्स पर लगाए आरोप
जूम के साथ बातचीत के दौरान अलीशा चिनॉय ने अपने सबसे मशहूर गीत ‘कजरा रे’ के लिए कम भुगतान किए जाने को लेकर बड़ा खुलासा किया। सिंगर ने बताया कि मेरी सफलता के बाद भी उन्होंने आज तक मुझे ‘कजरा रे’ के लिए कम भुगतान किया। उन्होंने यशराज फिल्म्स द्वारा दिए गए कम भुगतान की आलोचना की। उन्होंने आगे कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ। मुझे लगा क्या उनके पास एक गायक की कोई अहमियत नहीं है? मैं उस समय एक बड़ी सिंगर थी। मेरे पास 'मेड इन इंडिया' थी। मैं बस घर पर बैठी थी। मैं वास्तव में प्लेबैक सिंगिंग नहीं करना चाहती थी। लेकिन मुझे एहसान (शंकर, एहसान, लॉय तिकड़ी) ने बुलाया तो मैंने कहा कि जरूर, मुझे यह गाना करना अच्छा लगेगा।
यह खबर भी पढ़ेंः Malti Chahar: BB19 में पहुंचीं मालती चाहर बोलीं- 'सबका खेल पता है’, इस कंटेस्टेंट को बताया बड़ा प्रतिद्वंदी
मुझे सिर्फ 15 हजार रुपए मिले थे
अलीशा ने आगे बताया कि ‘कजरा रे’ के लिए उन्हें सिर्फ 15,000 रुपये मिले थे। यह अच्छी तरह जानते हुए कि यह यशराज है, मैंने कहा, ठीक है। जब चेक आया, तो मैं हैरान रह गई। मैंने चेक स्वीकार नहीं किया, वे उसे बार-बार वापस भेजते रहे। मैं उस समय थोड़ी छोटी थी और सच कहूं तो राजनीतिक रूप से सही नहीं थी, शायद मैंने जो महसूस किया, वही कह दिया और बस यूं ही बोल दिया। यह बात मुझे अच्छी नहीं लगी।