फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amith Chakalakkal: कस्टम की रेड में फंसे अमित चकलक्कल, घर से जब्त हुईं लग्जरी कारें; सफाई में बोले- ‘बस एक…’

Wed, 24 Sep 2025 12:51 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amit Chakkalackal House Raid: इन दिनों अभिनेता अमित चकलक्कल विवादों में हैं। उनके यहां छापेमारी में कई लग्जरी कारें जब्त की गई हैं। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
अमित चकलक्कल - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अभिनेता अमित चकलक्कल के आवास पर कस्टम डिपार्टमेंट ने छापा मारा था। उनके यहां से कई लग्जरी कारें जब्त की गईं थीं। इस मामले में अभिनेता ने बुधवार को कहा कि उनके यहां जितनी कारें जब्त की गईं थीं, उनमें से उनकी सिर्फ एक कार थी। जिन कारों को उनकी कार बताया जा रहा है वह दूसरों की हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

अमित चकलक्कल की सफाई
केरल के कोच्चि में अभिनेता ने मीडिया को बताया कि उनकी 20 साल पुरानी सेकेंड हैंड लैंड क्रूजर कार ही उनकी एकमात्र गाड़ी है, जिसका वह पिछले पांच साल से इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने कहा 'मेरे आवास और वर्कशॉप से जब्त की गईं बाकी महंगी कारें दूसरों की थीं, जो उन्हें मरम्मत या नवीनीकरण के लिए मेरे पास लाए थे। मेरे परिसर से जब्त की गईं कुल सात गाड़ियों में से सिर्फ एक ही मेरी थी।'

यह खबर भी पढ़ें: Raj Nidimoru: रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु के साथ नजर आईं सामंथा, वर्कआउट के बाद एक ही कार से निकले दोनों

अमित चकलक्कल - फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिए थे दस्तावेज
उन्होंने यह भी कहा कि कस्टम डिपार्टमेंट ने पिछले साल नवंबर में इन वाहनों के संबंध में उन्हें तलब किया था। उन्होंने उस समय सभी संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करा दिए थे। उसके बाद एजेंसी द्वारा कोई दूसरा कदम नहीं उठाया गया।
उन्होंने कहा 'कल वे तलाशी के लिए आए और मैंने उन्हें फिर से सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए। अब वे दस्तावेजों की जांच करेंगे।'
विज्ञापन

कई अभिनेताओं के यहां मारे गए छापे
कस्टम प्रिवेंटिव विंग के अधिकारियों ने मंगलवार को केरल में कई स्थानों पर छापे मारे थे, ताकि भूटान से अवैध रूप से भारत लाए गए उच्च-स्तरीय लग्जरी वाहनों का पता लगाया जा सके और उन्हें जब्त किया जा सके।
पृथ्वीराज सुकुमारन, दुलकर सलमान और अमित चकलक्कल के आवासों सहित लगभग 30 स्थानों पर तलाशी ली गई। इस दौरान 36 महंगी लग्जरी कारें जब्त की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें