बोले- 'एक साल से बीमार हूं'
जाकिर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं पिछले 10 वर्षों से टूर कर रहा हूं। हालांकि, आपका प्यार और स्नेह पाकर मैं बेहद खुशकिस्मत हूं, लेकिन इस तरह से इतना ज्यादा टूर करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। हर मिलने वाले को संतुष्ट करने की कोशिश, दिन में 2-3 शो, रातों की नींद पूरी नहीं हो पाती, सुबह-सुबह की फ्लाइट और खाने का कोई टाइम टेबल नहीं। कुल मिलाकर, एक साल से बीमार ही हूं। मगर, काम करना ही पड़ा, क्योंकि जरूरी था, उस वक्त। जिन्हें पता है, उन्हें पता है'।
बोले- 'बात हाथ से निकले उससे पहले संभालनी चाहिए'
एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में जाकिर ने लिखा है, 'मुझे स्टेज पर रहना बेहद पसंद है। अब थोड़ा ब्रेक लेना पड़ेगा शायद। मतलब मन तो मेरा है नहीं, वैसे देखा जाए तो एक साल से भी टाल ही रहा था, लेकिन अब लग रहा है कि बात हाथ से निकल जाए उसे पहले संभाल लेनी चाहिए। इसलिए, इस बार के इंडिया टूर में लिमिटेड सीट्स ही रहेंगी। ज्यादा शोज पर शोज भी जोड़ नहीं पाऊंगा और फिर ये स्पेशल रिकॉर्ड कर के थोड़ा लंबा ब्रेक लेने की सलाह दी गई है मुझे'।
इंडिया टूर में सीमित शो करेंगे आयोजित
जाकिर का कहना है कि कठिन शेड्यूल के चलते उनकी सेहत पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि वे एक साल से अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, लेकिन काम करते रहे, क्योंकि ऐसा करना जरूरी था। जाकिर ने अपने अगले पोस्ट में फैंस को बताया कि वे अपने आगामी इंडिया टूर के लिमिटिड नंबर में ही शो आयोजित करेंगे। इस इंडिया टूर का नाम, 'पापा यार' है। उन्होंने यह भी बताया कि इंदौर में कोई शो नहीं होगा और लोगों से भोपाल आने का आग्रह किया।
जाकिर को मिली बड़ी उपलब्धि
हाल ही में जाकिर खान ने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अमेरिका के टाइम स्क्वायर पर हिंदी में शानदार परफॉर्मेंस दी। ऐसा करने वाले वे पहले हिंदी स्टैंडअप कॉमेडियन बने। इस दौरान जाकिर खान को कई मिनटों तक दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया।