उत्साहित दिखे अजित कुमार के फैंस
एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सिनेमाघर के गेट पर अजित कुमार का एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है। उनके प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा स्टार के प्रति सम्मान दिखाने के लिए पोस्टर के गले में फूलों की माला पहनाई। एक दूसरे वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही सिनेमाहाल के पर्दे पर अजित कुमार नजर आते हैं फैंस सीटी बजाना शुरु कर देते हैं।
क्या है फिल्म की स्टोरी?
'गुड बैड अग्ली' साल 1997 में आई अमेरिकन फिल्म 'ब्रेकडाउन' की तर्ज पर बनी है। फिल्म की कहानी अर्जुन की कहानी पर आधारित है, जो एक ऐसा व्यक्ति है जो अपनी पत्नी कायल (त्रिशा कृष्णन) को बचाने के लिए एक खतरनाक मिशन पर निकलता है। अर्जुन की पत्नी को अजरबैजान में एक कुख्यात समूह ने पकड़ लिया है।
फिल्म में सितारे
गुड बैड अग्ली फिल्म का निर्देशन अधिक रविचंद्रन ने किया है। फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म में तृषा कृष्णन, अर्जुन दास, जैकी श्रॉफ और प्रिया प्रकाश वॉरियर जैसे सितारे हैं।