फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के शो छोड़ते ही टूटा फैंस का दिल, इस वजह से 'राइज एंड फॉल' से ली विदा

Fri, 19 Sep 2025 12:13 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh Exits From Rise And Fall: 'राइज एंड फॉल' में अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियां बटोर रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने शो से विदा ले ली है। उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया है जिसके बाद फैंस शॉक्ड रह गए हैं।
विज्ञापन
पवन सिंह - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह हाल ही में जिस अंदाज में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आए थे, उसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। लेकिन अब अचानक उन्होंने शो को अलविदा कहकर अपने चाहने वालों को बड़ा झटका दे दिया है। यह खबर आने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पवन सिंह ने शो बीच में ही छोड़ने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


परिवार आया सेट पर, छुपा रखा था राज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पवन सिंह को लेने खुद उनका परिवार सेट पर पहुंचा। उस दौरान उन्होंने बाकी प्रतियोगियों को यह कहकर चौंका दिया कि वो कभी शो में स्थायी कंटेस्टेंट नहीं थे, बल्कि केवल सीमित समय के लिए जुड़े थे। यानी वो हमेशा से ही शो में एक गेस्ट के तौर पर मौजूद थे। इसके बाद ना सिर्फ दूसरे कंटेस्टेंट्स को हैरानी हुई बल्कि पवन सिंह के फैंस को भी झटका लगा।

पवन सिंह के शो छोड़ने पर फैंस की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी नाराजगी और दुख जाहिर कर रहे हैं। किसी ने लिखा – 'मेरा दिल टूट गया है' तो किसी ने कहा- 'उनकी एनर्जी ही अलग थी, अब शो में मजा कम आएगा।'
विज्ञापन






शो में पवन सिंह की मौजूदगी बनी थी आकर्षण
जब ‘राइज एंड फॉल’ का नया सीजन शुरू हुआ था तो दर्शकों की नजरें खासकर पवन सिंह पर टिकी थीं। उनका देसी अंदाज, बेबाक बयान और को-कंटेस्टेंट नयनदीप रक्षित के साथ की मजेदार नोकझोंक ने काफी सुर्खियां बटोरीं। पवन की एंट्री से शो की टीआरपी में जबरदस्त इजाफा हुआ। लेकिन जिस तरह से उनकी विदाई हुई, उसने सभी को अचंभित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Ananya Panday: लुक को लेकर हुई ट्रोलिंग पर अनन्या का ट्रोलर्स को मजेदार जवाब, जानिए खुद को बताया किसका फैन ?

संगीता फोगाट पहले ही छोड़ चुकीं शो
पवन सिंह से पहले मशहूर कोच महावीर सिंह फोगाट की बेटी संगीता फोगाट भी शो से विदा ले चुकी हैं। संगीता के ससुर के निधन के बाद पारिवारिक इमरजेंसी के चलते उन्होंने शो छोड़ दिया था। संगीता का शो से अचानक निकलना भी दूसरे कंटेस्टेंट्स के लिए बड़ा झटका था।

धनश्री ने भी बटोरीं खूब सुर्खियां 
शो में यूट्यूबर और डांसर धनश्री वर्मा ने भी अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज साझा करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक की अफवाहों पर खुलकर बात की और साफ कहा कि अब वे जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें