फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC Box Office Collection: ‘डीसी’ की कमाई में हुआ सुधार, ‘ओह माय डॉग’ की हालत खराब, जानें कैसा रहा पांचवां दिन

Tue, 11 Aug 2026 09:26 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बॉलीवुड फिल्म ‘ओह माय डॉग’और साउथ की फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ की रिलीज को पांच दिन हो चुके हैं। जानें पांचवे दिन क्या रहा फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ और हिंदी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की सिनेमाघरों में रिलीज को पांच दिन हो चुके हैं। जहां फिल्म डीसी की कमाई बेहतर हो रही है। वहीं ‘ओह माय डॉग’ की घटती जा रही है। जानें पांचवे दिन किस फिल्म को हुआ कितना फायदा?

विज्ञापन


‘डीसी’ ने पांचवे दिन कितना कमाया?
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ पांचवें दिन भी अपनी कमाई का संतुलन बनाने में सफल नजर आ रही है। फिल्म में दिखाया गए प्यार और बदला दर्शकों को कहीं न कहीं लुभा रहा है। फिल्म ने पांचवे दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।

  • फिल्म ने पहले दिन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.40 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी 
  • दूसरे दिन फिर रफ्तार पकड़ते हुए 7 करोड़ रुपये का आंकड़ा पर पहुंच गई। 

  • वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 9.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई की। 

  • अब तक पांचवे दिन को मिला कर फिल्म ने नेट 30.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

ओह माय डॉग फिल्म में पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

‘ओह माय डॉग' ने कितना कमाया ?

फिल्म ‘ओह माय डॉग' शुक्रवार को रिलीज हुई थी। इस तरह आज फिल्म का सिनेमाघरों में पांचवा दिन था। मगर कमजोर शुरुआत के बाद फिल्म की कमाई हर दिन घटती जा रही है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी अहम रोल में हैं। फिल्म ने पांचवे दिन मात्र 21 लाख रुपये की कमाई की है।  

  • फिल्म की ने ओपनिंग डे में सिर्फ 90 लाख रुपये कमाए थे।

  • वहीं इसके दूसरे दिन की कमाई 1.10 करोड़ रुपये थी।

  • तीसरे दिन कुछ बढ़त के साथ फिल्म ने 1 करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 

  • जबकि चौथे दिन फिल्म की कमाई और घट गई। इसने बॉक्स आफिस पर सिर्फ 25 लाख रुपये कमाए थे। 

  • फिल्म की पांचवे दिन मिलाकर कुल कमाई 3.71 करोड़ हो चुकी है।

विज्ञापन

‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ प्रीमियर के बाद फैंस ने दिए रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin

कौन सी हॉलीवुड फिल्मों से है टक्कर?

हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्में ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ और 'द ओडिसी' की अब भी भारतीय सिनेमाघरों में तगड़ी कमाई कर रही है। इस वजह से साउथ सिनेमा की फिल्म ‘डीसी’ और ‘ओह माय डॉग' दोनों की ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें