Pawan Kalyan Highest Grossing Movies: पवन कल्याण की नई फिल्म 'ओजी' ने सिर्फ 3 दिनों में ही उनकी ज्यादातर फिल्मों की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं उनकी कुछ फिल्मों के कलेक्शन के बारे में।
साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण इस समय अपनी नई फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिनों में ही 113.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह कमाई पवन कल्याण की पिछली कई फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह था और सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखी जा रही है। आइए जानते हैं पवन कल्याण ने अपनी ही किन-किन फिल्मों को पीछे छोड़ है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
हरि हर वीर मल्लु
- फोटो : X
हरि हर वीर मल्लु (2025)
जुलाई 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर उम्मीदें बहुत ऊंची थीं। बड़े पैमाने पर बनी यह फिल्म लगभग 250-300 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी। पहले दिन फिल्म ने 12.75 करोड़ कमाए, लेकिन लंबे समय तक यह दर्शकों को बांध नहीं सकी और कुल मिलाकर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर केवल 106 करोड़ का ही कारोबार कर पाई।
ब्रो (2023)
साल 2023 में आई ‘ब्रो’ दर्शकों के बीच हिट साबित हुई। पवन कल्याण की अदाकारी को खूब सराहा गया। 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म का निर्देशन समुथिरकानी ने किया था।
4 of 6
भीमला नायक
- फोटो : यूट्यूब
भीमला नायक (2022)
यह फिल्म पवन कल्याण के करियर का टर्निंग प्वाइंट कही जाती है। 75 करोड़ के बजट में बनी इस एक्शन-थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर 210 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया। इसमें उनके साथ राणा दग्गुबाती नजर आए और निर्देशन सागर के चंद्रा ने किया। हालांकि पहले दिन के कलेक्शन के मामले में यह 'ओजी' से काफी पीछे है।
विज्ञापन
5 of 6
वकील साब
- फोटो : यूट्यूब
वकील साब (2021)
पवन कल्याण की यह फिल्म तेलुगु इंडस्ट्री में मील का पत्थर साबित हुई। बॉलीवुड की फिल्म ‘पिंक’ की रीमेक ‘वकील साब’ ने 60 करोड़ के बजट पर लगभग 150 करोड़ की कमाई की। दर्शकों ने पवन कल्याण के कोर्टरूम ड्रामा और दमदार डायलॉग्स को खूब पसंद किया।
अग्नयाथावासी (2018)
2018 में रिलीज हुई इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। 120 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने सिर्फ़ 70 करोड़ ही कमा पाए। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ कीर्ति सुरेश और आधि पिनिसेट्टी भी अहम भूमिकाओं में थे। कुल मिलाकर, पवन कल्याण की नई फिल्म ‘ओजी’ उनकी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग और सिर्फ 3 दिनों में ही फिल्म ने अपनी ज्यादातर फिल्मों की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। अब देखना यह होगा कि आने वाले हफ्तों में यह फिल्म और कौन से नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है।