साउथ एक्टर फहाद फासिल और कल्याणी प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म 'ओडुम कुथीरा चाडुम कुथीरा' को दर्शकों से मिक्स रिएक्शन्स मिल रहे हैं। फिल्म की शुरुआत जहां दर्शकों को हल्के-फुल्के अंदाज, मस्ती से भरे किरदार और मजेदार सीक्वेंसेज के साथ खूब गुदगुदा रही है, वहीं जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कई दर्शकों को इसका दूसरा हिस्सा थोड़ा लंबा और उबाऊ लगने लगता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिले-जुले रिव्यू सामने आ रहे हैं।
पहले हाफ में हंसी-ठिठोली, दूसरे में धीमापन
फिल्म के शुरुआती हिस्से को लेकर दर्शकों का कहना है कि यहां पर किरदारों की एनर्जी, डायलॉग्स और कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें खूब एंटरटेन किया। हर एक किरदार हाइपर-एनर्जेटिक दिखाया गया है कि हॉल में ठहाकों की गूंज सुनाई दी। लेकिन जब इंटरवल के बाद कहानी गंभीर मोड़ पर पहुंचती है, तब गति कुछ धीमी हो जाती है। कई दर्शकों का कहना है कि यही स्लो पेस फिल्म के कुल प्रभाव को थोड़ा कमजोर कर देता है।
ये खबर भी पढ़ें:
Vishal Engagement: तमिल अभिनेता विशाल ने अभिनेत्री साई धनशिका के साथ की सगाई, फोटो शेयर कर दी जानकारी
फिल्म देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- 'फिल्म का पहला आधा हिस्सा धमाकेदार है, लेकिन जैसे-जैसे क्लाइमेक्स की ओर बढ़ती है, फिल्म की रफ्तार थम सी जाती है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- "फिल्म की शुरुआत जितनी मजेदार है, उतना ही टफ हो जाता है दूसरा हिस्सा देखना।' कुछ लोगों ने तो इसे हाफ-हाफ एंटरटेनमेंट तक करार दिया।
फिल्म के बारे में
साल 2025 की इस रोमांटिक मलयालम कॉमेडी फिल्म को अल्थफ सलीम ने लिखा और निर्देशित किया है। मुख्य भूमिकाओं में फहाद फासिल और कल्याणी प्रियदर्शन नजर आते हैं, जबकि उनके साथ रेवती पिल्लई, लाल, विनय फोर्ट और अनुराज ओ.बी. जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण आशिक उस्मान प्रोडक्शंस के बैनर तले आशिक उस्मान ने किया है। हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी और कॉमेडी के तड़के से सजी यह फिल्म दर्शकों को एक नए अंदाज में एंटरटेन करने की कोशिश कर रही है।