फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishal Engagement: तमिल अभिनेता विशाल ने अभिनेत्री साई धनशिका के साथ की सगाई, फोटो शेयर कर दी जानकारी

Fri, 29 Aug 2025 01:19 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vishal-Sai Dhanshika Engagement: एक्टर विशाल ने अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री साई धनशिका से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी भी खुद उन्होंने ही दी है।
विज्ञापन
साई धनशिका और विशाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@actorvishalofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल अभिनेता विशाल ने एक्ट्रेस साई धनशिका के साथ सगाई कर ली। इसकी जानकारी खुद विशाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। इसमें उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें साझा की हैं।

एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

विज्ञापन

अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए एक्टर विशाल ने लिखा, ‘इस ब्रह्मांड के कोने-कोने से आए सभी प्रियजनों को मेरे खास जन्मदिन पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद। आज साई धनशिका के साथ हुई अपनी सगाई की खुशखबरी अपने परिवार वालों के साथ साझा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। मैं बहुत ही खुश महसूस कर रहा हूं। हमेशा की तरह आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की कामना करता हूं।’
 


15 साल से एक-दूसरे को जानते हैं विशाल और साई
विशाल और साई धनशिका ने इसी साल मई में एक इवेंट में अपनी सगाई की घोषणा की थी। सगाई का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इसी दिन विशाल का जन्मदिन भी होता है। विशाल और साई धनशिका पिछले 15 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं।

विज्ञापन


दोनों के बीच 12 साल की उम्र का है फासला
विशाल और साई धनशिका के बीच उम्र का फासला भी इनकी सगाई की चर्चाओं के साथ ही चर्चा में आ गया था। दरअसल, अपने इसी जन्मदिन पर विशाल 48 साल के हो गए हैं। वहीं धनशिका की उम्र अभी 35 साल है। 20 नवंबर 1989 को जन्मीं साई धनशिका नवंबर में 36 साल की होंगी। ऐसे में दोनों के बीच 12 साल से भी अधिक का अंतर है। 

विशाल ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की फिल्मों में एंट्री
विशाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक फेमस अभिनेता हैं। वो तमिल इंडस्ट्री में ज्यादा सक्रिय हैं। उनका पूरा नाम विशाल कृष्ण रेड्डी है, लेकिन वह सिर्फ विशाल के नाम से ही जाने जाते हैं। विशाल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 1989 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी, जब उन्होंने तमिल फिल्म ‘जदिक्केथा मूडी’ में अभिनय किया। वहीं बतौर लीड एक्टर उन्होंने 2004 में तमिल फिल्म ‘चेलामई’ से अपनी पहचान बनाई।

16 साल की उम्र में साई ने शुरू किया था अपना करियर
साई धनशिका तेलुगु इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 16 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था। उन्होंने रजनीकांत की 'कबाली' (2016) में अपनी एक्टिंग से काफी लोकप्रियता हासिल की। इस फिल्म में वे रजनीकांत की बेटी के किरदार में नजर आईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें