फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nusraat Faria: तीन दिन पहले एयरपोर्ट से उठा ले गई थी पुलिस, अब सामने आया नुसरत का पहला बयान- 'डरी हूं पर...'

Wed, 21 May 2025 11:18 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nusraat Faria Post: बांग्लादेशी एक्ट्रेस नुसरत फारिया की गिरफ्तारी के बाद अब पहली बार उन्होंने मामले पर चुप्पी तोड़ी है। नुसरत ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि वो फिलहाल क्या फील कर रही हैं।

विज्ञापन
नुसरत फारिया - फोटो : इंस्टाग्राम- @nusraat_faria
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की मशहूर अभिनेत्री नुसरत फारिया इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह है एक हत्या के प्रयास से जुड़ा मामला, जिसमें उनका नाम सामने आया है। हाल ही में ढाका एयरपोर्ट पर थाईलैंड जाते समय उन्हें हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक गलियारों में तहलका मच गया। अब इस पूरे विवाद के बीच नुसरत ने चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपा हाल-ए-दिल बयां किया है। 

एक्ट्रेस ने किया इमोशनल पोस्ट

विज्ञापन

नुसरत फारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बिना सीधे-सीधे किसी बात का जिक्र किए, अपने हालात और भावनाओं को जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि इस मुश्किल वक्त ने उन्हें तोड़कर रख दिया है, लेकिन उनके अंदर इंसाफ के लिए भरोसा अब भी कायम है। उन्होंने अपने परिवार, प्रशंसकों और देशवासियों का आभार जताते हुए कहा कि यही वो ताकत है जिसने उन्हें इस समय में संभाले रखा।


विज्ञापन

नुसरत फारिया - फोटो : इंस्टाग्राम- @nusraat_faria

नुसरत बोलीं- ‘मुझ पर भरोसा रखिए’ 
पोस्ट के जरिए नुसरत ने कहा, ‘मैं खुद को निर्दोष मानती हूं और मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। सच्चाई को देर से ही सही, सामने आना ही है और जब वह दिन आएगा, तब मैं और भी मजबूत होकर सामने आऊंगी।’

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए एक छात्र पर हमले से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि यह हमला उन विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुआ था जो सरकार के खिलाफ चल रहे थे। 

ये खबर भी पढ़ें: Nusraat Fariya: बांग्लादेशी अभिनेत्री नुसरत फारिया को भेजा गया जेल, हत्या की कोशिश के आरोप में हुईं गिरफ्तार

नुसरत पर आरोप है कि वह इस हमले में कथित तौर पर शामिल थीं और इसी मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जब वह थाईलैंड रवाना हो रही थीं, तभी अधिकारियों ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया।

मामले में 17 लोगों पर केस
इस केस में कुल 17 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें नुसरत फारिया का नाम भी है। यह मामला काफी गंभीर है क्योंकि इसमें हत्या के प्रयास की धाराएं लगाई गई हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अभी यह साफ नहीं हुआ है कि नुसरत की भूमिका इस घटना में कितनी एक्टिव रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Nusrat Faria: नुसरत फारिया से पहले विवादों में रहीं बांग्लादेश की यह खूबसूरत एक्ट्रेसेस, कुछ ने खाई जेल की हवा

सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट 
नुसरत की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। फैंस से लेकर कई फिल्मी हस्तियां तक उनके समर्थन में सामने आई हैं और उन्हें मजबूती से खड़े रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें