काजोल और शाहरुख का किया जिक्र
नुसरत भरूचा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अस्पताल के बिस्तर पर हैं। अस्पताल के स्टाफ उन्हें खाना खिला रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री टेलीविजन देख रही हैं। इस पर गाना चल रहा है, 'रंग दे तू मोहे गेरुआ'। यह गाना काजोल और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है। इस गाने को देख नुसरत के चेहरे पर मुस्कान तैर आई है।
बोलीं- 'धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं'
अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'और बस ऐसे ही, शाहरुख खान और काजोल मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। यह याद दिलाते हुए कि चीजें बेहतर होती हैं। धीरे-धीरे... हमेशा होती हैं। धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं। ढेर सारे सपने देख रही हूं'।
नुसरत भरूचा ने शेयर किया था फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले कहा था- 'पिक्चर अभी बाकी है दोस्त'
बता दें कि अभिनेत्री नुसरत भरूचा का मुंबई के एक अस्पताल में उपचार हो रहा है। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद उनकी सर्जरी हुई है। आज सेहत में सुधार को लेकर उनकी सकारात्मक पोस्ट से फैंस को खुशी मिली है। इससे पहले बीते शनिवार को नुसरत भरूचा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में खास मेडिकल चेयर नजर आ आई।
फोटो के साथ नुसरत ने एक प्रेरणादायक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मैं हमेशा से डूबते सूरज को देखने के पीछे भागती रही हूं, लेकिन अब मेरा नजरिया बदल गया है। लेकिन, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।'