बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन किए। अभिनेत्री ने इस दौरान ईश्वर का आशिर्वाद लिया। नुसरत ने इंस्टाग्राम पर अपने "दर्शन" की कुछ तस्वीरें साझा की और कहा कि वह "धन्य" महसूस कर रही हैं। बता दें कि केदारनाथ मंदिर शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और उत्तराखंड में मंदाकिनी नदी के पास गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला पर स्थित है। वहीं, बदरीनारायण मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह उत्तराखंड में स्थित है।
केदारनाथ और बद्रीनाथ के किए दर्शन
एक तस्वीर में वह प्रार्थना करती हुई दिखाई दे रही हैं, दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री नंदी की मूर्ति के सामने प्रार्थना करती हुई दिखाई दे रही हैं और एक तस्वीर में वह गाय को चारा खिलाती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "धन्य! मेरा पहला केदारनाथ और बद्रीनाथ दर्शन।”
Singham Again: सिंघम अगेन में कम समय के लिए पर्दे पर क्यों दिखे चुलबुल पांडे? जानें क्या है इसके पीछे की वजह
सारा अली खान भी कर चुकी हैं दौरा
पिछले महीने, बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान भी आशीर्वाद लेने के लिए केदारनाथ मंदिर गई थीं। उन्होंने लाल टी-शर्ट, सफेद पैंट और सिर पर शॉल ओढ़े मंदिर के सामने पोज दिया। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "जय श्री केदार। मंदाकिनी का बहना.. आरती की आवाज... दूधिया सागर... बादलों के पार अगली बार तक जय भोलेनाथ।"
नुसरत भरूचा का वर्क फ्रंट
नुसरत की बात करें तो अभिनेत्री ने वर्ष 2002 के टेलीविजन शो 'किट्टी पार्टी' से अभिनय की शुरुआत की। उन्हें 2006 में 'जय संतोषी मां' से बॉलीवुड में ब्रेक मिला इसके बाद नुसरत लव रंजन द्वारा लिखित और निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में नजर आईं। फिल्म में कार्तिक आर्यन, दिव्येंदु शर्मा, रायो एस बखिरता, सोनाली सेगल और इशिता ने अभिनय किया। उन्होंने 'आकाश वाणी', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'ड्रीम गर्ल', 'छलांग', 'अजीब दास्तां', 'छोरी', 'हुड़दंग', 'राम सेतु', 'सेल्फी', 'छत्रपति' में अभिनय किया है। अभिनेत्री को आखिरी बार एक्शन थ्रिलर 'अकेली' में देखा गया था। अभिनेत्री के पाइपलाइन में विशाल फुरिया की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'छोरी 2' है।
Rekha: जब रंग-रूप को लेकर रेखा को झेलने पड़े ताने, कबीर बेदी ने अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में की बात