फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistani Celebs: माथे पर लाल बिंदी, साड़ी पहनकर इन PAK अभिनेत्रियों ने मनाई दिवाली, फैंस को दिया यह खास संदेश

Sat, 02 Nov 2024 03:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pakistani Celebs: सरवत गिलानी, फहद मिर्जा, सोन्या हुसैन, सनम सईद , मोहिब मिर्जा, तारा महमूद, शहरयार मुनव्वर सिद्दीकी और महीन सिद्दीकी जैसे कई पाकिस्तानी हस्तियों ने इस साल अपने देश में दिवाली मनाई। दिवाली पार्टी की मेजबानी पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर दीपक पेरवानी ने की थी।
विज्ञापन
पाकिस्तानी कलाकार - फोटो : इंस्टाग्राम @sonyahussyn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में 31 अक्तूबर के दिन दीपावली का त्योहार मनाया गया है। ये त्योहार खुशियों, उत्साह और रोशनी का दिन है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने दिवाली का त्योहार काफी उल्लास के साथ मनाया है, लेकिन क्या आपको पता है कि पड़ोसी देश के कलाकारों ने भी इस त्योहार को बेहद धूमधाम से मनाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मशहूर हस्तियों के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। उनमें से कुछ ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें भी पोस्ट कीं।
विज्ञापन


इन पाक सितारों ने मनाई दिवाली
सरवत गिलानी, फहद मिर्जा, सोन्या हुसैन, सनम सईद , मोहिब मिर्जा, तारा महमूद, शहरयार मुनव्वर सिद्दीकी और महीन सिद्दीकी जैसे कई पाकिस्तानी हस्तियों ने इस साल अपने देश में दिवाली मनाई। दिवाली पार्टी की मेजबानी पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर दीपक पेरवानी ने की थी। कलाकारों के इस प्रयास को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है।

सोन्या हुसैन ने साझा किया वीडियो
हाल ही में, इंस्टाग्राम पर सोन्या हुसैन ने पार्टी के अंदर की झलक दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने एक लंबा नोट भी पोस्ट किया जिसमें बताया गया कि पाकिस्तान को "अल्पसंख्यकों को इस देश के महत्वपूर्ण अंग के रूप में मनाना चाहिए"। वीडियो में सोन्या ने पार्टी में कई तरह के व्यंजन, ड्रिंक्स और मिठाइयों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन





साड़ी और माथे पर बिंदी लगाए नजर आए कलाकार
पाकिस्तान की मशहूर हस्तियों ने दीये और पटाखे भी जलाए। सभी ने गाने पर खूब डांस किया है। क्लिप में, उन्होंने एक-दूसरे और अपने प्रशंसकों को "दिवाली" की शुभकामनाएं भी दीं। सोन्या ने प्रिंटेड लाल साड़ी पहनी थी और माथे पर बिंदी लगाई थी। सरवत ने काले और सफेद रंग की साड़ी पहनी थी। सनम ने हरे रंग की साड़ी पहनी थी। सभी ने माथे पर बिंदी लगाई हुई थी।

पुरुष कलाकारों भी टीका लगाए आए नजर
पुरुष कलाकारों ने भी लाल टीका लगाया हुआ था। शहरयार ने हरा कुर्ता और पायजामा पहना हुआ था। वीडियो शेयर करते हुए सोनिया ने लिखा, "पाकिस्तान संस्कृतियों और मान्यताओं का एक सुंदर मोजेक है, और हमें अपने अल्पसंख्यकों को इस राष्ट्र के महत्वपूर्ण हिस्सों के रूप में मनाना चाहिए। जैसा कि मुहम्मद अली जिन्ना ने कहा था, 'आप स्वतंत्र हैं, आप अपने मंदिरों में जाने के लिए स्वतंत्र हैं... आप किसी भी धर्म, जाति या पंथ से संबंधित हो सकते हैं - इसका राज्य के व्यवसाय से कोई लेना-देना नहीं है।"

 

Fauji 2: शाहरुख खान के जन्मदिन पर जारी हुआ 'फौजी 2' का ट्रेलर, गौहर खान और विक्की जैन ने जताई खुशी








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें