वीडियो में क्या है?
नोरा ने अपनी प्रोफाइल से जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह मरून गाउन पहने नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि गाउ ऑफ शोल्डर है। गाउन पहन कर नोरा फतेही एक महल में टहल रही हैं। गाउन में अपने जलवे दिखा रही हैं और अलग-अलग पोज दे रही हैं। वीडियो में नोरा काफी खूबसूरत लग रही हैं।
आईटम नंबर से नहीं मिलते पैसे
हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में नोरा फतेही ने बताया कि फिल्मों में हिट सॉन्ग करने का फायदा उनको नहीं हुआ। उन्होंने बताया हिट सॉन्ग 'दिलबर' जब रिलीज हुआ तो उन्होंने पाया कि इससे फिल्म का कलेक्शन बढ़ा, सोशल मीडिया के जरिए भी मेकर्स को पैसे मिले। लेकिन इन चीजों से उनको फाइनेंशियली कोई फायदा नहीं हुआ। नोरा ने जो पैसे कमाए वह डांस शो करके, इवेंट्स करके ही कमाए।
यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao: रान्या राव ने दुबई में खरीदा करोड़ों का सोना, जेनेवा जाने की कही बात, लेकिन आ गईं भारत
नोरा फतेही के बारे में
नोरा फतेही ने 'रोर' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। वह 'बाहुबली' फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड को 'ओ साकी साकी', 'इक तो कम जिंदगानी' और 'नाच मेरी रानी' जैसे बेहतरीन गाने दिए हैं। नोरा फतेही हाल ही में 'स्नेक' गाने में नजर आई थीं। इस गाने को लोगों ने इतना देखा है कि यह गाना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में दूसरे नंबर पर आ गया।