फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: भारतीय पुरुषों पर ऐतबार नहीं करतीं नोरा फतेही! बोलीं- अब अपने काम पर लगाना चाहती हूं पूरा ध्यान

Fri, 12 Apr 2024 10:38 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री नोरा फतेही अक्सर अपने डांस और लुक की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। लोग उनके डांस को खूब पसंद करते हैं। नोरा फतेही एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिल्म उद्योग में अपने साथ हुए बुरे व्यवहार को लेकर बात की है। इसे जानकार उनके प्रशंसकों को धक्का लगा है। इसके साथ ही नोरा ने भारतीय पुरुषों के व्यवहार पर भी प्रकाश डाला है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
 
विज्ञापन
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोरा फतेही ने डेटिंग के मामले में भारतीय पुरुषों के प्रति विदेशियों के नजरिए पर चर्चा की। हाल ही में, एक चैट शो में अभिनेत्री ने टिप्पणी की कि भारतीय पुरुष कुछ पहलुओं में मध्य पूर्वी और अफ्रीकी पुरुषों से मिलते जुलते हैं। अगर कोई यूरोप से है तो उसका नजरिया अलग होगा।' नोरा ने भारतीय पुरुषों पर बात करते हुए कहा, 'आप लोग बिल्कुल मध्य पूर्वी और अफ्रीकी लोगों की तरह हैं। ईमानदारी से कहूं तो सच में कोई अंतर नहीं है।'
विज्ञापन


भारतीय पुरुषों पर बोलीं नोरा
उन्होंने कहा,, "मुझे लगता है कि जहां तक मेरे पिछले रिश्ते का सवाल है। वह एक प्यारी लड़की है और वह अपने लिए हर रूप से अच्छा कर रही है। वह एक स्टार बन रही है और अपने पूरे मन के साथ काम रही है, जिसे दर्शकों द्वारा स्वीकार किया जा रहा है और वह आगे बढ़ रही है। मुझे लगता है कि यही महत्वपूर्ण है और मैं उसे शुभकामनाएं देती हूं और उसे अपना काम जारी रखने की सलाह भी देती हूं।"

इस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर
बता दें कि नोरा को हाल ही में 'मडगांव एक्सप्रेस' में देखा गया था, जो कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित और फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित थी । दिव्येंदु, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी की मुख्य भूमिका वाली यह कॉमेडी 22 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही आगामी प्रोजेक्ट 'बी हैप्पी' में भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Priyamani: जवान में नयनतारा को शाहरुख खान जितना मिला महत्व, प्रियामणि ने की महिला प्रधान फिल्मों पर बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें