नोरा फतेही हाल ही में दुबई में थीं। यहां वह 'दुबई बिलिंग' कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां उन्होंने 'स्नेक' गाने पर बेहतरीन डांस किया है। कार्यक्रम में शामिल हुईं कलाकारों में से एक, सफा सिद्दीकी ने टिकटॉक पर 'स्नेक' गाने पर नाचते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने मजाक में कहा कि नोरा ने 'दुबई ब्लिंग' के कुछ कलाकारों के लिए एक गाना बनाया है।
नोरा के साथ झूमे कलाकार
साफा ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें देखा जा सकता है कि नोरा फतेही के साथ लोजैन अडाडा, फरहान बोदी और इंब्राहीम अल समादी भी डांस कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'नोरा ने ये गाना दुबई बिलिंग के कलाकारों के लिए बनाया है।'
यह खबर भी पढ़ें: Swara Bhaskar: 'छावा' और महाकुंभ पर पोस्ट करके बुरी फंसी स्वरा भास्कर, अब देनी पड़ी ये सफाई
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
नोरा ने किया झूमने पर मजबूर
वीडियो में देख सकते हैं कि नोरा फतेही पहले लोजैन अडाडा का हाथ पकड़ती हैं और उन्हें डांस करने के लिए प्रेरित करती हैं। इसके बाद फरहाना और लुजैन भी उनके साथ डांस करने लगते हैं। फरहान ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये सभी लोग डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: ऑनलाइन जज किए जाने पर सोशल मीडिया पर भड़कीं प्रीति जिंटा, यूजर्स को सुनाई खरी खोटी
राहत फतेह अली खान ने दी प्रस्तुति
नोरा और 'दुबई ब्लिंग' के कलाकार भारतीय व्यवसायी सतीश सनपाल और तबिंदा सनपाल की बेटी इसाबेला सतीश सनपाल के पहले जन्मदिन की पार्टी में अटलांटिस द रॉयल, दुबई में मौजूद थे। राहत फतेह अली खान, तमन्ना भाटिया और आतिफ असलम ने भी पार्टी में परफॉर्म किया। लोजैन, फरहाना और इब्राहीम ने भी इंस्टाग्राम पर जन्मदिन के वीडियो पोस्ट किए।
नोरा फतेही के बारे में
नोरा फतेही ने 'रोर' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। वह 'बाहुबली' फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड को 'ओ साकी साकी', 'इक तो कम जिंदगानी' और 'नाच मेरी रानी' जैसे बेहतरीन गाने दिए हैं। नोरा फतेही हाल ही में 'स्नेक' गाने में नजर आई थीं। इस गाने को लोगों ने इतना देखा है कि यह गाना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में दूसरे नंबर पर आ गया।