बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांस सेंसेशन नोरा फतेही रविवार शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर रोते हुए आनन-फानन में नजर आईं। जहां आमतौर पर नोरा का ग्लैमरस लुक और एनर्जी लोगों को आकर्षित करता है, वहीं इस बार एक्ट्रेस काफी इमोशनल थीं। ब्लैक ड्रेस और सनग्लासेस में नजर आ रहीं नोरा की आंखों से आंसू छलकते दिखे। पैपराजी पेज ताहिर जासूस की रिपोर्ट की मानें तो नोरा की आंटी का निधन हो गया है।
फैन से बदसलूकी का वीडियो हुआ वायरल
इतना ही नहीं, नोरा का वीडियो एक और वजह से सुर्खियों में हैं। एयरपोर्ट पर जैसे ही नोरा फतेही स्पॉट हुईं, फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान एक उत्साहित फैन ने सेल्फी लेने की कोशिश की, लेकिन नोरा के बॉडीगार्ड ने उसे पीछे धकेल दिया और काफी गुस्से में उसे दूर हटाया। ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
इंस्टाग्राम स्टोरी से और बढ़ी चिंता
एयरपोर्ट पर देखे जाने से ठीक पहले, नोरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैहि राजिउन' (जो इस्लाम में मौत की खबर पर बोला जाने वाला वाक्य है) शेयर किया। इसके बाद से ही उनके फैंस और फॉलोअर्स में चिंता बढ़ गई है कि आखिर किसके निधन की बात हो रही है। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस या उनके करीबी सूत्रों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
करियर फ्रंट पर भी चर्चा में हैं नोरा
वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही हाल ही में नेटफ्लिक्स सीरीज 'द रॉयल्स' में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने आयशा ढोंडी का किरदार निभाया, जो ईशान खट्टर के किरदार की एक्स-गर्लफ्रेंड है। शो में उनके साथ भूमि पेडनेकर, जीनत अमान, साक्षी तंवर, डिनो मोरिया, और मिलिंद सोमन जैसे कलाकार भी थे।