फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi-Hina: दो-दो कोमोलिका एक साथ आईं नजर, एकता कपूर बोलीं- एक रील के प्राइस में दो-दो

Sun, 06 Jul 2025 07:44 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ekta Kapoor: टीवी क्वीन एकता कपूर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हिना खान और उर्वशी ढोलकिया यानी दोनों कोमोलिका एक साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
उर्वशी और हिना - फोटो : इंस्टाग्राम- @ektarkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी इंडस्ट्री में विलेन के किरदारों की जब भी बात होती है, तो 'कोमोलिका' का नाम सबसे ऊपर आता है। अब सोचिए, जब एक नहीं बल्कि दो-दो कोमोलिका एक साथ नजर आ जाएं, तो धमाका तो तय है। ऐसा ही कुछ हुआ जब टीवी क्वीन एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक मस्तीभरा वीडियो शेयर किया, जिसमें हिना खान और उर्वशी ढोलकिया एक साथ नजर आईं। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस की यादें ताजा हो गईं।

विज्ञापन


जब एक साथ आईं दोनों कोमोलिका
रविवार को एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील पोस्ट की, जिसमें उन्होंने कहा, 'एक नहीं, दो कोमोलिका।' इसके बाद वीडियो में उर्वशी ढोलकिया और हिना खान की एंट्री होती है और बैकग्राउंड में वही पुराना कोमोलिका वाला पॉपुलर म्यूजिक बजता है जो हर किसी को आज भी याद है। एकता ने कैप्शन में लिखा, 'एक रील के प्राइस में दो-दो! फैंस ने इस वीडियो को खूब पसंद किया और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।




ये खबर भी पढ़ें: Highest Paid Actress: यह थीं पुरुष कलाकारों से ज्यादा फीस लेने वाली पहली अभिनेत्री, PM ने की थी तारीफ
विज्ञापन


फैन्स ने वीडियो पर दिए रिएक्शन्स
वीडियो पर फैन्स का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला। किसी ने लिखा, 'ये तो नॉस्टेल्जिया है,' तो किसी ने कहा, 'अब बस कसौटी जिंदगी की 3 भी आ जाए।' कई यूजर्स ने लिखा कि वो अब एक नई कोमोलिका के लिए तैयार हैं। उर्वशी ने कमेंट में रेड हार्ट इमोजी डाली, वहीं कई लोगों ने हिना खान की भी तारीफ की।

हिना खान की जुबानी कोमोलिका बनने का सफर
हिना खान ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि कोमोलिका का रोल निभाना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने कहा, 'मैं इस किरदार को निभाने के लिए तैयार नहीं थी, मुझे डर था कि मैं उर्वशी जैसी आइकॉनिक परफॉर्मेंस को रिपीट नहीं कर पाऊंगी।' लेकिन एकता कपूर ने उन्हें भरोसा दिलाया और कहा, 'तुम ही मेरी कोमोलिका हो।' हिना ने आगे बताया कि उन्होंने पहले से ही टीवी पर एक बड़ा किरदार निभाया था और वो नहीं चाहती थीं कि कोमोलिका के नेगेटिव रोल की वजह से लोग उन्हें नापसंद करें।

उर्वशी ढोलकिया का जलवा
उर्वशी ढोलकिया का नाम आज भी कोमोलिका के साथ जुड़ा हुआ है। उनके किरदार ने 2000 के दशक की टीवी इंडस्ट्री में खलनायिका की परिभाषा बदल दी थी। उनकी एंट्री, उनकी स्टाइल और उनका डायलॉग डिलीवरी आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। इस रील ने दर्शकों को फिर से उस दौर में पहुंचा दिया जब 'कसौटी जिंदगी की' हर घर में देखा जाता था। हालांकि इस वीडियो ने ना सिर्फ टीवी लवर्स को नॉस्टैल्जिया में डुबो दिया है बल्कि एक बार फिर साबित कर दिया है कि कोमोलिका का जलवा आज भी बरकरार है- चाहे वो हिना हों या उर्वशी!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें