अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स 2025 के 51वें संस्करण का आयोजन बीते दिन सोमवार को लास वेगास में हुआ। हालांकि, भारत में इसका प्रसारण आज यानी कि मंगलवार की सुबह हुआ। इस समारोह में दुनिया भर के दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की। इसी कणी में भारतीय अभिनेत्री नोरा फतेही ने भी शानदार प्रस्तुति दी, जिस कारण वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान एक्ट्रेस ने अपनी ओर खींच लिया। आइए देखते हैं नोरा फतेही का शानदार अंदाज।
नोरा फतेही ने म्यूजिक अवॉर्ड में बिखेरा जलवा
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अमेरिकन म्यूजकि अवॉर्ड्स में शामिल हुईं, जिसे अमेरिकन सिंगर जेनिफर लोपेज द्वारा आयोजित किया गया है। एक्ट्रेस ब्लैक कलर की वन पीस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिस पर शीशे और मोतियों से भी वर्क हुआ है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और हल्के मेकअप के साथ शानदार अंदाज में पोज देकर तस्वीरें क्लिक करा रही हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स में दिखे ये सितारे
ऊंचाइयों को छू रहीं नोरा
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अपने नवीनतम सिंगल म्यूजिक ‘स्नेक’ की सफलता के बाद से ऊंचाइयों को छू रही हैं, क्योंकि इसे काफी पंसद किया जा रहा है। इस संगीत में अभिनेत्री के साथ अमेरिकन गायक और डांसर जेसन डेरुलो भी शामिल हैं। दोनों के द्वारा तैयार किया गया यह ट्रैक ‘स्नेक’ न केवल बीबीसी एशियन म्यूजिक चार्ट में शीर्ष पर रहा, बल्कि 130 मिलियन से अधिक बार देखा गया। इस उपलब्धि ने दुनियाभर में अभिनेत्री के प्रशंसकों और भारतीय संगीत प्रेमियों को खुश कर दिया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Sonu Sood: स्पीति में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर मुश्किल में पड़े सोनू सूद, पुलिस ने शुरू की जांच
नोरा फतेही का वर्कफ्रंट
नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'द रायल्स' सीरीज में देखा गया था। इसके अलावा वह अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'बी हैप्पी' में भी नजर आईं थीं। यह फिल्म डांस पर केंद्रित फिल्म थी। साथ ही आपको बताते चलें कि उन्होंने 'दिलबर' गाने से सबसे ज्यादा प्रसिद्धि कमाई थी।