फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs In Event: सामंथा-शिल्पा से लेकर सारा तेंदुलकर तक, इवेंट में लगा सेलेब्स का जमावड़ा; दिखे अलग-अलग लुक्स

Tue, 27 May 2025 08:16 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Award Night: बीती रात एक इवेंट में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। जहां टाइगर श्रॉफ से लेकर अदिति राव हैदरी तक स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। यहां देखें उनके लुक्स।
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी, सामंथा रुथ प्रभु और सारा तेंदुलकर - फोटो : इंस्टाग्राम-
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते सोमवार को एक अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद रहीं। जिनमें शिल्पा शेट्टी, भूमि पेडनेकर, सामंथा रुथ प्रभु, अदिति राव अलाया एफ, टाइगर श्रॉफ, जायद खान और सारा तेंदुलकर भी मौजूद रहीं। इव अवॉर्ड नाइट में सेलेब्स को उनके अलग-अलग कामों के लिए सम्मानित किया गया। अब इस अवॉर्ड नाइट से सेलेब्रिटीज के लुक्स काफी वायरल हो रहे हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में खूबसूरत लगीं शिल्पा

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में शिल्पा शेट्टी ब्लैक एंड व्हाइ कलर की फैशनेबल ड्रेस में नडर आईं। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी इस इवेंट से अपने लुक की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।
 


 

फॉर्म-फिटिंग डार्क ब्राउन ड्रेस में पहुंचीं सामंथा
साउथ से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर सामंथा रुथ प्रभु भी इस अवॉर्ड नाइट में खूबसूरत लगीं। सामंथा ने एक स्लीक, फॉर्म-फिटिंग डार्क ब्राउन ड्रेस पहनी। जिसमें स्टाइलिश साइड कट-आउट हैं, जिसमें लेस-अप डिजाइन है जो बाजुओं के नीचे से हेम तक जाता है। उनके आउटफिट को ब्लैक और गोल्ड पॉइंटेड-टो हील्स के साथ पेयर किया गया है। उनके बालों में ढीले, चमकदार लहरें हैं। सामंथा ने कैमरे के सामने काफी पोज भी दिए।

विज्ञापन

 


 

स्टाइलिश ड्रेस में भूमि ने बिखेरा हॉटनेस का जलवा
हाल ही में वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में अपनी हॉट अदाएं दिखाने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी इस कार्यक्रम में शिरकत पहुंचीं। भूमि पेडनेकर ने बकाइन और क्रीम धारियों वाला एक फ्लोर-लेंथ गाउन में अवॉर्ड समारोह के रेड कार्पेट पर उतरीं। एक स्टाइलिश ओवरसाइज्ड ऑफ-व्हाइट केप-स्टाइल ड्रेप वाली ड्रेस में भूमि काफी खूबसूरत नजर आईं।
 


 

खूबसूरत नजर आईं अदिति राव हैदरी
अवॉर्ड नाइट में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी एक ऑफ शोल्डर स्टाइलिश ड्रेस में पहुंचीं। चमकदार ब्लैक एंड गोल्डेन कलर की लॉन्ग स्कर्ट में अदिति बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने एक स्लीक बन और बोल्ड इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंपलीट किया। 
 


 

अलाया एफ का हॉट लुक
अभिनेत्री अलाया एफ भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं। अलाया एक स्टाइलिश ड्रेस में बेहद हॉट नजर आईं। अलाया सिल्वर कलर के स्टाइलिश टॉप और ब्लैक कलर की स्टाइलिश लॉन्ग कट वाली स्कर्ट में रेड कार्पेट पर उतरीं।
 


 

सारा तेंदुलकर भी आईं अवॉर्ड नाइट में नजर
इस अवॉर्ड नाइट में भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी पहुंची। ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस में सारा बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने बालों में एक बन बनाया हुआ था।
 


 

बहन कृष्णा के साथ पहुंचे टाइगर
अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी अपनी कृष्णा श्रॉफ के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे। टाइगर ऑल व्हाइट कोट-पैंट में नजर आए। जबकि कृष्णा श्रॉफ एक चमकदार ड्रेस में नजर आईं।
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें