फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC Opening Ceremony: मुंबई में सितारों ने बांधा समां, नोरा फतेही और बादशाह की परफॉर्मेंस देख झूम उठे दर्शक

Sat, 07 Feb 2026 06:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

T20 WC Opening Ceremony: शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में अभिनेत्री नोरा फतेही और बादशाह ने परफॉर्म किया है। उनकी परफॉर्मेंस पर दर्शकों के साथ वहां मौजूद खिलाड़ी भी झूम उठे।
विज्ञापन
बादशाह, नोरा फतेही - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को मुंबई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हुअ। भारत और अमेरिका के बीच चल रहे ओपनिंग मैच से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी हुई, जिसमें नोरा फतेही और बादशाह ने परफॉर्म किया है। नोरा और बादशाह की परफॉर्मेंस से पहले ओपनिंग सेरेमनी में ड्रमर शिवमणि और सितार वादक ऋषभ ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

ऋषभ और शिवमणि - फोटो : एक्स
ओपनिंग सेरेमनी ऋषभ और शिवमणि के एक जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ शुरू हुई। दोनों ने तबले और सितार पर जुगलबंदी पेश की।। इस जोड़ी ने स्टेडियम के अंदर एक शानदार माहौल बना दिया। इससे क्रिकेट शुरू होने से पहले ही फैंस को एक जोशीली शुरुआत मिली।
 

बादशाह, नोरा फतेही - फोटो : एक्स
नोरा फतेही ने अपने खास मूव्स से स्टेडियम में रौनक ला दी। उन्होंने अपने गाने 'पायल' पर डांस किया। वानखेड़े स्टेडियम में बादशाह ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। टॉस के तुरंत बाद उन्होंने अपने चार्ट-टॉपर्स गाने गाए और भीड़ भी उनके साथ गाने लगी। माहौल बिल्कुल कॉन्सर्ट जैसा हो गया।
 
विज्ञापन

जय शाह, रोहित शर्मा - फोटो : एक्स
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपनी शुरुआत अमेरिका के खिलाफ की है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रंगारंगा उद्घाटन समारोह का प्रबंध किया। पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह मैदान पर ट्रॉफी लेकर पहुंचे। टॉस अमेरिका ने जीता और भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें