फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यह फिल्म युवाओं को प्रेरित करेगी'; कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' देख बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Sat, 13 Jun 2026 08:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nitin Gadkari On Bharat Bhhagya Viddhaata: अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। उनकी इस फिल्म पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन
कंगना रनौत-नितिन गडकरी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के भव्य प्रीमियर में हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म की तारीफ की। नितिन गडकरी का कहना है कि यह फिल्म उन दुखद हमलों की यादें ताजा करती है और खतरे के समय स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के दिखाए गए असाधारण साहस को दिखाती है। बता दें कि यह फिल्म 26/11 के आतंकी हमलों के दौरान मुंबई के कामा हॉस्पिटल की नर्सों की बहादुरी को पर्दे पर दिखाती है। 

विज्ञापन

'उम्मीद है युवाओं को प्रेरित करेगी फिल्म'
केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' पुरानी यादें ताजा करती है। जब आतंकवादी हमले हुए थे, तब मैं मुंबई में था। VT स्टेशन पर हमला करने के बाद आतंकवादी कामा अस्पताल में घुस गए थे। यह फिल्म वहां की नर्सों द्वारा लोगों की जान बचाने के लिए दिखाए गए जबर्दस्त साहस को असलियत के साथ दिखाती है'। नितिन गडकरी ने उम्मीद जताई कि यह फिल्म युवा पीढ़ी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि इसे देखकर नए दर्शक पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित होंगे'।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स की भूमिका में कंगना रनौत
इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म हेल्थकेयर वर्करों और सपोर्ट स्टाफ की अहम भूमिका को दिखाती है कि उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण के बिना सिस्टम का काम करना कितना मुश्किल हो जाता। 'भारत भाग्य विधाता' में कंगना एक स्टाफ नर्स का किरदार निभा रही हैं।

'भारत भाग्य विधाता' का बॉक्स ऑफिस
इस फिल्म का नाम मनोज तापड़िया है। कंगना के अलावा इस फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, आशा शेलार, प्रिया अर्जुन बेर्डे, जाहिद खान और सुहिता थट्टे भी अहम भूमिकाओं में हैं। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन ठंडी शुरुआत की है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, कल ओपनिंग डे पर 'भारत भाग्य विधाता' ने एक करोड़ रुपये कमाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें