गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला
- फोटो : सोशल मीडिया
जो 10 साल से मेरे साथ खेल गई...
इसके बाद गौरव, आकांक्षा को संभालते नजर आए, जब वह रोने लगीं। उन्होंने उन्हें रोने से मना किया और मजबूत रहने को कहा। साथ ही उन्हें शो जीतने पर ध्यान देने के लिए भी मोटिवेट किया। बाद में जब आकांक्षा ने उनसे पूछा कि क्या वह शो जीत सकती हैं, तो फराह ने बीच में बात काटते हुए कहा कि उन्हें गेम के बारे में किसी सलाह की जरूरत नहीं है।
इस पर गौरव ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘तुम्हें लगता है मुझे नहीं पता? जो 10 साल खेल गई मेरे साथ, वो कोई भी शो जीत सकती है।’
गौरव के इस बयान पर इंटरनेट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक फैन ने लिखा, ‘गौरव के लिए बुरा लग रहा है, इतना प्यार देने के बाद भी उन्हें यही मिला।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ‘आपको और ताकत मिले, आप हर खुशी और सफलता के हकदार हैं।’
आकांक्षा चमोला, गोरव खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम@GauravKhanna
2016 में हुई थी गौरव-आकांक्षा की शादी
2016 में हुई थी शादी आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने 2016 में शादी की थी। दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। यह जोड़ी टीवी की पॉपुलर कपल्स में से एक मानी जाती थी और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की झलक दिखाती रहती थी।