वोटिंग के अगले चरण में शामिल फिल्म
कई सूत्रों ने वैरायटी को बताया कि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) की विजुअल इफेक्ट्स ब्रांच ने थैंक्सगिविंग हॉलिडे से पहले अगले राउंड में आगे बढ़ने वाली 20 फिल्मों की लिस्ट जारी की है। ये सभी फिल्में अब वोटिंग के अगले राउंड में पहुंच गई हैं। फिल्म 'रामायण' अभी ऑस्कर के फाइनल नॉमिनेशन तक नहीं पहुंची है। अगर फिल्म आगे चलकर आधिकारिक शॉर्टलिस्ट और फिर नॉमिनेशन तक पहुंचती है तो यह भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
हॉलीवुड फिल्मों के साथ होगा मुकाबला
बता दें कि टॉप 20 फिल्मों में शामिल होकर 'रामायण' का मुकाबला हॉलीवुड की कई बड़ी और चर्चित फिल्मों से है, जिसमें डेनिस विलेन्यूवे की 'ड्यून-पार्ट थ्री', क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी', फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर की 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', स्टीवन स्पीलबर्ग की 'डिस्क्लोजर डे' और मार्वल स्टूडियोज की एंथनी और जो रूसो की 'एवेंजर्स- डूम्सडे' शामिल हैं। डिज्नी चार एंट्रीज के साथ कन्फर्म्ड टाइटल्स में सबसे आगे है। हालांकि, ऑर्गनाइजेशन ने अभी तक लिस्ट का आधिकारिक तौर पर एलान या पुष्टि नहीं की है।
दुनियाभर में बजा 'रामायण' का डंका
बता दें कि फिल्म 'रामायण' 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। भारत में यह 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह 1700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन जुटा चुकी है। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी सीता के रोल में हैं। यश ने रावण के रोल निभाया है।
'आरआरआर' भी हुई थी टॉप 20 में शामिल
'रामायण' से पहले साल 2023 में एसएस राजामौली की 'आरआरआ' फिल्म भी 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए विज़ुअल इफेक्ट्स कैटेगरी में टॉप 20 कंटेंडर्स में शामिल थी। हालांकि, यह फाइनल नॉमिनेशन में जगह नहीं बना पाई थी। राम चरण और जूनियर NTR की इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ने 'नाटू नाटू' के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता। इससे यह अवॉर्ड जीतने वाला पहला इंडियन गाना बन गया।
कब होगा ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन?
ऑस्कर शॉर्टलिस्ट के लिए वोटिंग 7 दिसंबर से शुरू होगी और 11 दिसंबर को खत्म होगी। सभी कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट का एलान 15 दिसंबर को होगा। फाइनल नॉमिनेशन 21 जनवरी को अनाउंस किए जाएंगे। 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स 14 मार्च को ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होंगे।