फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nimrit Kaur Ahluwalia: ड्रोन अटैक के बीच होटल में फंस गई थीं निमृत, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच की आपबीती सुनाई

Sat, 10 May 2025 08:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nimrit Kaur Ahluwalia on India Pak Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के बीच बिग बॉस 16 फेम एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ने होटल के कमरे में फंसे रहने का अपना अनुभव साझा किया है।
विज्ञापन
निमृत कौर अहलूवालिया - फोटो : इंस्टाग्राम @nimritahluwalia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों पंजाबी फिल्म ‘शौंकी सरदार’ के प्रमोशन के लिए मोहाली पहुंची एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया अचानक उस वक्त तनावपूर्ण माहौल में फंस गईं, जब भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव के चलते शहर में ब्लैकआउट और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। 
विज्ञापन

ड्रोन अटैक्स के बाद पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया और एयरपोर्ट तक बंद कर दिए गए। इस पूरे मामले पर अब अभिनेत्री ने अब खुलकर बात की है।

निमृत ने किया खुलासा 
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में निमृत ने बताया कि वो पिछले दो दिनों से मोहाली में थीं और इसके बाद बठिंडा जाने का प्लान था, लेकिन हालात ऐसे हो गए कि होटल से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
उन्होंने बताया, ‘शहर की सारी लाइट्स बंद कर दी गई थीं और रातभर सिर्फ सायरनों की आवाजें गूंजती रहीं। प्रशासन ने हमें होटल में ही रहने की सलाह दी थी, साथ ही खिड़कियों के परदे तक बंद रखने को कहा गया था।’
Ranvir Shorey: 'पाक, इस्लाम को मुखौटे की तरह करता है इस्तेमाल', ओवैसी के बयान पर रणवीर शौरी ने दिया रिएक्शन
 

निमृत कौर अहलूवालिया - फोटो : इंस्टाग्राम @nimritahluwalia
निमृत कौर को लगा डर 
सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर गुरदीप सिंह अहलूवालिया की बेटी होने के नाते, निमृत इस तरह के हालात पहले भी देख चुकी हैं। उन्होंने बताया, ‘मेरे पिता कारगिल युद्ध में एक्टिव थे, इसलिए मैंने घबराहट की बजाय संयम बनाए रखा। हालांकि मुझे उस तरह के माहौल में डर और बेचैनी साफ महसूस हो रही थी।’
Kangana Ranaut: भारत-पाक तनाव के बीच कंगना रनौत ने शेयर किया दमदार वीडियो, लिखा 'मोदी ने सुन लिया'
 

प्रोड्यूसर ने की पूरी टीम की मदद
इस पूरे घटनाक्रम के बीच भी निमृत और उनकी टीम की फिल्म से जुड़े एक प्रोड्यूसर ने काफी मदद की। उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर ने उन्हें और उनकी टीम को घर का बना खाना होटल में भिजवाया, जो उस तनाव भरे माहौल में दिल को राहत देने वाला पल था।
विज्ञापन

निमृत की अपकमिंग मूवी
बता दें एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म ‘शौंकी सरदार’ 16 मई को पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में निमृत के साथ पंजाबी सुपरस्टार गुरु रंधावा भी नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें