जयदीप अहलावत, निमरत कौर
- फोटो : पीटीआई
शो ऑफ करने लगीं निमरत
निमरत कौर ने कहा 'शुरू में मैं धीरे से जवाब देती थी क्योंकि मैं आम तौर पर शांत रहने वाली इंसान हूं। बाद में, मुझे समझ आया कि मुझे हर किसी से, परिवार से, दोस्तों से और लोगों से अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। फिर मैंने शो ऑफ करना शुरू कर दिया। जब कोई मुझसे पूछता आप आगे क्या करने वाली हो? तो मैं कहती मैं 'द फैमिली मैन 3' करने वाली हूं।
ऐसे रोल का इंतजार रहता है
निमरत ने अपने किरदार के बारे में कहा 'ये ऐसा किरदार है जिसे आपको बनाना होता है, ये आपको दिया जाता है। इसके बाद उम्मीद की जाती है कि आप इसके साथ न्याय करें। इसलिए, मैं हमेशा ऐसे रोल का इंतजार करती हूं, मुझे ऐसे सेट पर बहुत मजा आता है।'
सीरीज में हैं ये कलाकार
'द फैमिली मैन 3' में शारिब हाशमी, प्रियामणि, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग हैं। सीरीज पर दर्शक अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।