अभिनेत्री और रियलिटी शो स्टार निक्की तंबोली, जिन्हें बिग बॉस 14 से काफी पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्हें डेंगू हो गया है। अभिनेत्री ने रविवार को अपने प्रशंसकों से हेल्थ अपडेट साझा किया।
एक्ट्रेस ने खुद शेयर की जानकारी
निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें डेंगू पॉजिटिव आया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Priya Marathe: प्रिया के निधन के बाद छलके भाई के आंसू, एक्टर बोले- मेरी बहन फाइटर थी
खराब सेहत पर किया था पोस्ट
बीते दिनों निक्की तंबोली ने जानकारी दी थी कि उन्हें 103.6 डिग्री का बुखार है। इसके साथ ही उन्होंने गणेश चतुर्थी समारोह में भी शामिल नहीं हो पाने का दुख जताया था। उन्होंने लिखा था, "गणपति बप्पा मुझे जल्दी से ठीक करें। मुझे आपके दर्शन लेने आना है।"
एक नजर निक्की तंबोली के करियर पर
निक्की तंबोली एक अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 14 में भाग लिया था। इस शो में वो सेकेंड रनरअप रही थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘कंचना 3’ जैसी साउथ की फिल्मों में भी अभिनय किया है और वो कई म्यूजिक वीडियोज में भी दिखाई दे चुकी हैं। वहीं निक्की तंबोली को स्टंट-आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11', 'द खतरा खतरा शो', 'बिग बॉस मराठी सीजन 5' और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं।