खास बात यह है कि मेकर्स ने बिना किसी पूर्व जानकारी के अचानक फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर 27 जुलाई को रिलीज कर दिया है। मूल रूप से तेलुगू में बनी 'स्पाई' को 27 जुलाई 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को तेलुगू के साथ ही हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया गया है। फिल्म में राणा दग्गुबाती भी कैमियो रोल में हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म 29 जून 2023 को रिलीज हुई थी।
फिल्म 'स्पाइ' में निखिल सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में हैं। वो इससे पहले 'स्वामी रा रा', 'कार्तिकेय 2' और '18 पेजेज' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ऐश्वर्या मेनन, आर्यन राजेश, अभिनव गोमतम और मकरंद देशपांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म जासूस जय के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खादिर नामक हथियार डीलर को खत्म करने के मिशन पर निकला है। इस दौरान अपने मरे हुए भाई सुभाष की रहस्यमयी मौत से भी पर्दा उठाने की कोशिश में लगा रहता है। जय को अपने भाई सुभाष की रहस्यमय मौत के पीछे की सच्चाई को भी उजागर करना होगा। इसी दौरान उसे एक ऐसे शख्स का भी पता चलता है, जिसने नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े दस्तावेज चुराए थे। फिर उसे एक ऐसे वैज्ञानिक को भी रोकना होता है, जो भारत और चीन के बीच जंग कराना चाहता है। अब यह देखना होगा कि जय और उसके साथ उसे रोक पाते हैं या नहीं? पूरी फिल्म में जय और उसके साथी अलग-अलग खतरों से जूझते दिखाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: ये हैं पंजाबी सिनेमा के सबसे अमीर सितारे, अरबों की संपत्ति के हैं मालिक