फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nick Jonas Birthday: 7 की उम्र में अभिनय, 14 की उम्र में पहला प्यार; फिर ऐसे निक ने देसी गर्ल संग रचाई शादी

Tue, 16 Sep 2025 02:32 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nick Jonas Interesting Facts: हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस आज पूरे 33 साल के हो गए हैं। भारत के जीजू के नाम से मशहूर निक की जिंदगी से जुड़े कुछ अहम और रोचक किस्सों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
निक जोनस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड सिंगर, सॉन्गराइटर और एक्टर निक जोनस आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। 16 सितंबर 1992 को अमेरिका के टेक्सास के डलास में जन्मे निक का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बचपन से ही संगीत में उनकी गहरी दिलचस्पी रही। महज छह साल की उम्र में उन्होंने गाना गाकर सबको हैरान कर दिया था और तभी से तय हो गया कि वो अपना करियर म्यूजिक इंडस्ट्री में ही बनाएंगे। निक न सिर्फ अपनी गायकी और म्यूजिकल बैंड के लिए मशहूर हैं बल्कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति होने की वजह से भारत में भी उनका जबरदस्त क्रेज है। आइए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े खास किस्से।

विज्ञापन


बचपन से ही संगीत का दीवानापन
निक का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। उनके पिता चर्च में गायक थे और मां भी सिंगिंग करती थीं। ऐसे माहौल में निक का संगीत की ओर झुकाव होना स्वाभाविक था। एक बार उनकी मां हेयर सैलून गईं और वहां छोटे से निक ने अचानक गाना गाना शुरू किया। वहां मौजूद सभी लोग उनकी आवाज सुनकर दंग रह गए। उसी वक्त उनकी मां को अहसास हो गया कि यह बच्चा किसी दिन बड़ा कलाकार बनेगा।

निज जोनस - फोटो : अमर उजाला
सात साल की उम्र में मिला पहला बड़ा मौका
सिर्फ सात साल की उम्र में निक ने थिएटर शो ए क्रिसमस कैरोल में अभिनय किया। इसके साथ ही उन्होंने जॉय टू द वर्ल्ड नाम का गाना लिखा जिसे बाद में रिकॉर्ड लेबल ने रिलीज किया। इतनी कम उम्र में मिले इस मौके ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया।

भाइयों के साथ मिलकर बनाई पहचान
साल 2005 में निक ने अपने भाइयों जो और केविन के साथ मिलकर जोनस ब्रदर्स नाम का बैंड बनाया। इस बैंड ने कई हिट एल्बम दिए और देखते ही देखते लाखों युवाओं के दिलों की धड़कन बन गए। 2008 में उन्हें बेस्ट न्यू आर्टिस्ट के लिए ग्रैमी नॉमिनेशन मिला। हालांकि 2012 में यह बैंड टूट गया, लेकिन 2019 में ‘सकर’ गाने के साथ उन्होंने शानदार वापसी की और एक बार फिर ग्रैमी नॉमिनेशन हासिल किया।

एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
निक सिर्फ गायक ही नहीं बल्कि बेहतरीन अभिनेता भी हैं। उन्होंने डिज्नी चैनल के लोकप्रिय शो 'हैना मोंटेना' और 'कैंप रॉक' में काम किया। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्मों 'जुमान्जी', 'गोट' और 'द गुड हाफ' में भी वे नजर आ चुके हैं।

निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
14 साल की उम्र में पहली मोहब्बत
निक की लव लाइफ भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है। महज 14 साल की उम्र में उनका पहला प्यार डिज्नी स्टार माइली साइरस बनीं। निक ने खुद खुलासा किया था कि माइली पहली लड़की थीं जिन्हें उन्होंने किस किया था। उनका रिश्ता करीब डेढ़ साल तक चला। इसके बाद उनका नाम सेलेना गोमेज से भी जुड़ा।

उम्र में बड़ी हसीनाओं संग रिश्ते
2011 में निक का दिल ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गुडरेम पर आया, जो उनसे आठ साल बड़ी थीं। हालांकि यह रिश्ता सिर्फ एक साल तक ही चला। इसके बाद 2013 में उनका नाम फैशन मॉडल ओलिविया कल्पो के साथ जुड़ा। यह रिश्ता भी करीब दो साल तक चला।

प्रियंका से ट्विटर पर शुरू हुई लव स्टोरी
निक की जिंदगी का सबसे अहम पड़ाव 2016 में आया जब उनकी मुलाकात प्रियंका चोपड़ा से हुई। उनके भाई केविन ने प्रियंका का शो क्वांटिको देखा और निक को उनसे बात करने की सलाह दी। इसके बाद निक ने ट्विटर पर प्रियंका को मैसेज किया। शुरुआत में प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया लेकिन धीरे-धीरे बातचीत शुरू हो गई और दोनों की नजदीकियां बढ़ीं।

प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @nickjonas
मेट गाला में पहली पब्लिक अपियरेंस
2017 में न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला के रेड कार्पेट पर निक और प्रियंका पहली बार साथ नजर आए। दिलचस्प बात यह थी कि दोनों इवेंट में अलग-अलग पहुंचे थे लेकिन रेड कार्पेट पर साथ वॉक करने का फैसला किया। यहीं से उनकी लव स्टोरी का पहला पब्लिक चैप्टर खुला।

ये खबर भी पढ़ें: Prasoon Joshi: 17 की उम्र में प्रसून जोशी ने लिखी किताब, बॉलीवुड को दिए शानदार गाने और कई ब्रांड को दी टैगलाइन

मां को पहले ही कर लिया था इंप्रेस
प्रियंका को प्रपोज करने से पहले निक ने उनकी मां मधु चोपड़ा से मुलाकात की। उन्होंने मधु को लंच पर ले जाकर प्रियंका का हाथ खुद के लिए मांगा था। साथ ही उन्होंने वादा किया कि वे कभी प्रियंका को दुख नहीं देंगे। मधु चोपड़ा उनकी ईमानदारी से बेहद प्रभावित हुईं।

निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रीस में किया रोमांटिक प्रपोजल
प्रियंका के 36वें जन्मदिन के अगले ही दिन निक ने ग्रीस में घुटनों के बल बैठकर डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया। प्रियंका कुछ देर चुप रहीं और फिर मुस्कुराकर ‘हां’ कह दिया। इसके बाद दोनों ने 2018 में शाही अंदाज में शादी की।

भारत के ‘जीजू’ के नाम से हुए फेमस
प्रियंका से शादी के बाद भारत में निक को ‘जीजू’ कहकर बुलाया जाने लगा। दिलचस्प यह है कि अब विदेशों में भी कॉन्सर्ट्स के दौरान फैंस उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। खुद निक भी कई बार मजाक में कहते हैं कि वो अब भारत के नेशनल जीजू बन चुके हैं।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
आज भी बरकरार है सितारों वाली चमक
संगीत, अभिनय और अपनी पर्सनल लाइफ से निक जोनस अक्सर सुर्खियां बटोर लेते हैं। ग्रैमी नॉमिनेशन, सुपरहिट गाने और प्रियंका जैसी जीवनसंगिनी के साथ निक आज भी फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही वो ज्यादा बोलते नहीं, लेकिन उनके गाने प्रियंका के लिए लव लेटर्स जैसे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें