बॉलीवुड में बनाया करियर
लेखक प्रसून जोशी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लज्जा' से की थी। इसके बाद उन्हें लगातार कामयाबी मिलती गई। उन्होंने 'हम तुम', 'रंग दे बसंती', 'तारे जमीन पर' और 'दिल्ली 6' जैसी फिल्मों के गाने लिखे। प्रसून जोशी कई विज्ञापनों की टैग लाइन लिखने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने 'ठंडा मतलब कोका कोला', 'अतिथि देवो भव' और 'क्लोरमिंट क्यों खाते हैं? दोबारा मत पूछना' जैसी टैगलाइन लिखी।
यह खबर भी पढ़ें: Lokah: 'कहीं आप सुपरहीरो वाली फिल्म की कामयाबी से गलत सबक न ले लें', 'लोका' की कामयाबी पर निर्देशक ने चेताया
फिल्मों के अलावा जोशी की पहचान
प्रसून जोशी और आमिर खान ने भारत के प्रधानमंत्री के कहने पर कुपोषण पर 50 शॉर्ट फिल्में बनाने का फैसला किया। जोशी के मुताबिक, आमिर और उनके बीच अच्छी बनती है क्योंकि वे अपने काम से समझौता नहीं करते। जोशी, श्याम बेनेगल और जावेद अख्तर के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 के उद्घाटन और समापन समारोहों के लिए तीन सदस्यीय कोर क्रिएटिव एडवाइजरी कमेटी का हिस्सा थे।