फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupamaa: रुपाली और गौरव के 'अनुपमा' छोड़ने के मामले पर आया नया अपडेट, क्या सच में बाहर जा रहे हैं दोनों?

Mon, 26 Aug 2024 04:36 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के 'अनुपमा' शो को छोड़ने की खबर के बीच इस मामले पर अब एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें एकदम उलट दावा किया गया है।
 
विज्ञापन
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly/@gauravkhannaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी शो 'अनुपमा' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस शो के चाहने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। इसके मुख्य कलाकार रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना को दर्शक काफी पसंद करते हैं। हाल ही में, एक खबर आई थी कि दोनों इस शो को छोड़ने वाले हैं। अब इस मामले से जुड़ी एक और खबर सामने आ गई है, जिसमें कुछ और ही दावा किया गया है।

विज्ञापन


Anupam Kher: शादी की सालगिरह पर अनुपम खेर ने खास अंदाज में पत्नी को दी बधाई, लिखा भावनात्मक पोस्ट

रुपाली और गौरव मुख्य किरदार हैं, कैसे छोड़ सकते हैं?
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के 'अनुपमा' शो को छोड़ने की खबर को अब झूठा बताया गया है। दरअसल, पिकंविला में छपी एक रिपोर्ट में शो से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि शो छोड़ने वाली बात महज अफवाह है। इस तरह की जो भी बातें कही जा रही है, वे सभी फर्जी है। बता दें कि रुपाली गांगुली इस शो में अनुपमा और गौरव खन्ना, अनुज का किरदार अदा करते हैं। रिपोर्ट में सूत्र ने कहा है कि रुपाली और गौरव 'अनुपमा' के मुख्य किरदार हैं, ऐसे में वे दोनों भला कैसे शो छोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


IC 814 The Kandahar Hijack: मेलबॉर्न में हुआ 'आईसी 814: कंधार हाईजैक' का विश्व प्रीमियर, 29 अगस्त को रिलीज

आराध्या के प्रेमी की शो में एंट्री कराने की भी थी चर्चा 
'अनुपमा' शो को लेकर कहा जा रहा था कि जल्द ही इसमें एक लीप आने वाला है और शो के निर्माता अनुपमा और अनुज की बेटी आराध्या की प्रेम दिखाने की योजना पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा था कि मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम करने वाले शिवम खजूरिया को आराध्या के प्रेमी के तौर पर शो में एंट्री दिलाई जाएगी। मालूम हो कि शो में लीप से मतलब एक पीढ़ी बदलाव से होता है, जिसके चलते शो में कुछ नए पात्र जोड़े जाते हैं, कहानी में बदलाव लाया जाता है, जो शो को अगले चरण तक लेकर जाने का काम करते हैं। 



Sikandar: 'सिकंदर' के लिए 45 दिनों का मैराथन शूट करेंगे सलमान खान? तीन महीने से अधिक समय में तैयार हुआ सेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें