पिछले कुछ समय से अफवाह है कि राम चरण और बुच्ची बाबू सना एक नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। संभावित सहयोग और इसके कलाकारों से जुड़े अपडेट आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बन रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि बुच्ची बाबू सना और राम चरण के सहयोग वाली यह फिल्म अगले वर्ष तक फ्लोर पर आ जाएगी। वहीं, अब इसके स्टारकास्ट को लेकर सामने आई नई जानकारी दिल जीतने वाली है। मूवी से एक और सुपरस्टार का नाम जुड़ गया है, जो साउथ के साथ-साथ हिंदी वेब सीरीज, और फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहा है।
जानकारी के अनुसार, राम चरण और बुच्ची बाबू सना की फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू हो जाएगी। इसी बीच खबर आ रही है कि इसमें सुपरस्टार विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। मूवी में एक्टर का दिलचस्प और महत्वपूर्ण किरदार होगा। खबरें हैं कि 'जवान' की ही तरह विजय सेतुपति को इस मूवी में भी खलनायक के किरदार में देखा जाएगा। विजय सेतुपति ने एक विलेन के रूप में देश के कुछ सबसे बड़े सितारों का सामना किया है, उन्होंने दलपति विजय, शाहरुख खान और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स को चुनौती दी है।
रिपोर्टों से पता चलता है कि राम चरण और विजय सेतुपति, नायक और खलनायक के रूप में बड़े पर्दे पर एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। एक और दिलचस्प खबर यह है कि फिल्म में संगीतकार के रूप में ए आर रहमान के होने की उम्मीद है। फिल्म में ए आर रहमान की भागीदारी निश्चित रूप से इसके प्रति प्रत्याशा को और भी अधिक बढ़ा देती है।
Gadar 2: अनिल शर्मा और सनी देओल की जोड़ी बनी 300 करोड़ी, जी स्टूडियोज की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा गदर
यह फिल्म कथित तौर पर सुकुमार के स्वामित्व वाले बैनर, वृद्धि सिनेमाज और सुकुमार राइटिंग्स का संयुक्त निर्माण है। उम्मीद है कि यह फिल्म पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर होगी। यह खबर अप्रत्याशित नहीं है, क्योंकि जूनियर एनटीआर और राम चरण दोनों ने एसएस राजामौली की 'आरआरआर' में अपनी सफलता से देश भर के दर्शकों को प्रभावित किया है। राम चरण की पाइपलाइन में एक और आशाजनक फिल्म 'गेम चेंजर है, जिसका डायरेक्शन शंकर करने वाले हैं।