मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी के बेटे दुलकर सलमान ने हिंदी में अपना ओटीटी डेब्यू नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ से कर लिया है। उनकी सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘सीता रामम’ को भी रिलीज हुए एक साल पूरा हो चुका है। आने वाले समय में दुलकर ‘किंग ऑफ कोठा’ जैसी फिल्म में नजर आएंगे। दुलकर सलमान ने खुलासा किया कि उनके पिता उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं और जब वह बिजनेस मैनेजर से अभिनेता बनना चाहते थे तो उन्होंने ही अभिनेता का समर्थन किया था।
नौकरी छोड़ दुलकर ने पकड़ी थी अभिनय की राह
पिता की फिल्मों के रीमेक में काम नहीं करेंगे दुलकर
इंटरव्यू में आगे दुलकर सलमान से पूछा गया कि क्या वह अपने पिता की रीमेक फिल्मों में काम करेंगे तो अभिनेता ने कहा, ‘मैं वास्तव में रीमेक में विश्वास नहीं करता। मेरा मानना है कि क्लासिक्स को अछूता छोड़ देना चाहिए। फिल्मों और गानों का रीमेक नहीं किया जाना चाहिए। रीमेक बनाने से बाद दर्शकों के ऊपर कोई बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए मैं हमेशा ओरिजिनल कंटेंट पर फिल्में बनाने पर फोकस करता हूं।’
Mahadeva Song: 'ओएमजी 2' का 'महादेवा' गाना हुआ रिलीज, अक्षय कुमार ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
इस सीरीज में आ रहे हैं नजर