फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD Runtime: प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर शुरू हुई नई चर्चा, इतने घंटे की हो सकती है फिल्म

Thu, 30 May 2024 09:52 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर अब आए दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब इस फिल्म के रनटाइम के बारे में चर्चा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज की तारीख पास आती जा रही है। फिल्म को रिलीज होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में फिल्म से जुड़ी नई-नई जानकारी सामने आ रही है। पिछले दिनों फिल्म के एक किरदार 'बुज्जी' को दर्शकों के सामने पेश किया गया था, जो एक काल्पनिक कार थी। इससे पहले कलाकारों के लुक को लेकर यह फिल्म सुर्खियां बटोर चुकी है। इसी बीच, 'कल्कि 2898 एडी' के लेकर एक नई चर्चा चल पड़ी है।

विज्ञापन


तीन घंटे की हो सकती है फिल्म 
तेलुगु 123 वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'कल्कि 2898 एडी' के रनटाइम को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि 'कल्कि 2898 एडी' तीन घंटे की फिल्म होने वाली है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं की ओर से आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

Amazon X Mx Player: एमएक्स प्लेयर को खरीदने का सौदा फिर शुरू, नई कीमत के साथ अमेजन ने दिया नया प्रस्ताव
विज्ञापन


फिल्म से पहले रिलीज होगी एक एनिमेटेड सीरीज 
हाल ही में, फिल्म निर्माताओं ने एक दिलचस्प घोषणा करते हुए दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। इस फिल्म में प्रभास के किरदार का नाम भैरव है और बुज्जी नाम के किरदार के बारे में हम आपको ऊपर ही बता चुके हैं। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज से पहले 'बी एंड बी: बुज्जी एंड भैरव' नाम की एक एनिमेटेड सीरीज का एलान किया है, जिसकी स्ट्रीमिंग 31 मई से प्राइम वीडियो पर होगी। इसके जरिए लोगों को बुज्जी और भैरव के किरदार के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


Suriya 43: ‘सरफिरा’ की निर्देशक का टूट गया करीबी अभिनेता सूर्या से रिश्ता, अगली फिल्म पर इस वजह से रुका काम

ये कलाकार आएंगे नजर
'कल्कि 2898 एडी' का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कमल हासन भी अभिनय करते नजर आएंगे। आने वाले दिनों में फिल्म का प्रचार तेजी पकड़ता हुआ दिखाई देगा। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है। फिल्म का संगीत संतोष नारायण ने तैयार किया है।

BMCM OTT Release: ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार 'बड़े मियां छोटे मियां', जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें