बिहार विधानसभा का चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के दो अभिनेताओं पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की पत्नियां भी चुनावी जंग को लेकर चर्चाओं में हैं। हम जानेंगे पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह और खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा यादव के बीच कौन है सबसे ज्यादा अमीर। आखिर नेटवर्थ के मामले में कौन मार रहा बाजी। चलिए जानते हैं।
कितनी है पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की संपत्ति?
भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ी हैं और अपनी किस्मत आजमा रही है। ज्योति सिंह ने चुनावी नामांकन दाखिल करते समय जो ब्यौरा दिया, उसके अनुसार उनके पास 18.8 लाख रुपये की कुल संपत्ति है। इसमें 14 लाख रुपये की राशि वाली एक ग्रैंड विटारा है और 4 लाख रुपये का उनके पास गहना है। वहीं 80 हजार रुपये नगद के रूप में उनके पास मौजूद है।
यह खबर भी पढ़ें:
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज पर कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया, शाहरुख के बेटे आर्यन पर कही बड़ी बात
खेसारी लाल यादव की पत्नी का नेटवर्थ
खेसार लाल यादव छपरा से आरजेडी की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी नामांकन के दौरान अभिनेता ने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया। उसके मुताबिक उनकी नेटवर्थ 24.81 करोड़ रुपये है, जिसमें 16.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 7.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलाव इसी में उन्होंने अपनी पत्नी चंदा यादव का भी ब्यौरा दिया है। उनके पास कुल 7.39 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 90.02 लाख रुपये की चल 6.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। साथ ही चंदा यादव के पास 2 लाख रुपये नगद भी मौजूद हैं।
कौन है सबसे अमीर?
ऊपर दिए गए आंकड़ों के अनुसार खेसारी की पत्नी चंदा यादव, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह से काफी अमीर है। यानी कि नेटवर्थ के मामले चंदा यादव ने बाजी मारी है।